क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गैरेज में खड़ी हैं 200 करोड़ से ज्यादा की सुपरकारें, जानिए पूरी लिस्ट

Cristiano Ronaldo Networth: फीफा विश्व कप 2026 के बीच जानिए फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की लग्जरी लाइफस्टाइल, उनकी नेटवर्थ और Bugatti, Ferrari, Rolls-Royce समेत करोड़ों रुपये की शानदार कारों के कलेक्शन के बारे में।

Harsh Sharma
Published on: 14 Jun 2026 5:43 PM IST
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गैरेज में खड़ी हैं 200 करोड़ से ज्यादा की सुपरकारें, जानिए पूरी लिस्ट
X

Cristiano Ronaldo Networth: इन दिनों फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में देखने को मिल रहा है, जहां दुनिया की सभी बड़ी टीमें पूरी तैयारी के साथ खिताब जीतने के इरादे से उतरी हैं। ऐसे में फुटबॉल के सबसे बड़े सितारों में शामिल क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

फुटबॉल की दुनिया के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो सिर्फ अपने खेल के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी पूरी दुनिया में मशहूर हैं। पांच बार बैलन डी'ओर जीत चुके रोनाल्डो दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनकी कुल संपत्ति 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। रोनाल्डो को महंगी और शानदार कारों का बेहद शौक है और उनका गैरेज दुनिया की सबसे बेहतरीन सुपरकारों से भरा हुआ है।


Bugatti Chiron

रोनाल्डो के पास सिल्वर रंग की शानदार Bugatti Chiron है। इस हाइपरकार में 8.0 लीटर W16 इंजन दिया गया है, जो 440 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। इसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है। यह कार अपनी ताकत, लग्जरी और शानदार डिजाइन के लिए जानी जाती है।


Bugatti Veyron और Centodieci

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास Bugatti Veyron भी है, जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है। यह कार 408 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। इसके अलावा उनके गैरेज में Bugatti Centodieci भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 70 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह कार सिर्फ 2.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।


Ferrari की दमदार कारें

रोनाल्डो के पास कई शानदार Ferrari कारें भी हैं। इनमें Ferrari F12 TDF, Ferrari 599 GTO और Ferrari Monza SP2 शामिल हैं। Ferrari F12 TDF की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है और यह 2.9 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। Ferrari 599 GTO की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है, जबकि Ferrari Monza SP2 की कीमत करीब 14 करोड़ रुपये बताई जाती है। ये तीनों कारें अपनी तेज रफ्तार और शानदार डिजाइन के लिए मशहूर हैं।


Lamborghini Aventador

इटली की मशहूर कंपनी Lamborghini की Aventador भी रोनाल्डो के कार कलेक्शन का हिस्सा है। करीब 5 करोड़ रुपये की यह सुपरकार सिर्फ 2.8 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।


Rolls-Royce की लग्जरी कारें

रोनाल्डो के पास Rolls-Royce Cullinan SUV भी है, जिसे उन्होंने साल 2020 में खरीदा था। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यह कंपनी की पहली लग्जरी SUV मानी जाती है। इसके अलावा उनके पास Rolls-Royce Dawn भी है, जो उन्हें उनकी मंगेतर जॉर्जीना रोड्रिगेज ने क्रिसमस गिफ्ट के तौर पर दी थी। इसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपये है।


McLaren Senna

रोनाल्डो के गैरेज में McLaren Senna भी मौजूद है। इस सुपरकार का नाम महान रेस ड्राइवर एर्टन सेना के नाम पर रखा गया है। दुनिया में इसकी सिर्फ 500 यूनिट बनाई गई थीं। इसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपये है।


Bentley Continental GT और Mercedes-Benz G-Class

Bentley Continental GT की कीमत 3 से 4 करोड़ रुपये के बीच है। यह कार शानदार लुक और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। वहीं Mercedes-Benz G-Class एक लग्जरी SUV है, जिसकी कीमत 1.62 करोड़ रुपये से शुरू होकर 2.42 करोड़ रुपये तक जाती है। यह SUV ऑफ-रोडिंग क्षमता और आरामदायक इंटीरियर के लिए काफी लोकप्रिय है।

Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story