×

CSK vs DC IPL 2023: चेन्नई सुपकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज, जानिए मैच से जुड़ी तमाम जानकारी...

CSK vs DC IPL 2023: आईपीएल में बुधवार यानी आज चेन्नई सुपकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम रहने वाला है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इस मैच में जीत जरुरी है।

Suryakant Soni
Published on: 10 May 2023 8:22 AM GMT
CSK vs DC IPL 2023: चेन्नई सुपकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज, जानिए मैच से जुड़ी तमाम जानकारी...
X
CSK vs DC IPL 2023 (PIC - Social Media)

CSK vs DC: आईपीएल में बुधवार यानी आज चेन्नई सुपकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम रहने वाला है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इस मैच में जीत जरुरी है। जबकि दूसरी तरफ चेन्नई की टीम इस मैच में जीत दर्ज करके अपने स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने घर पर खेले गए आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी प्लेऑफ के लिए जगह लगभग पक्की कर ली है।

कैसा है दोनों टीमों हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस समय शानदार लय में नज़र आ रही है। जबकि दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शुरुआत के 5 मैचों में हार के बाद करिश्माई वापसी की। अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करे तो दिल्ली और चेन्नई के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक 27 मैच खेले गए हैं। 17 मैच में चेन्नई को जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ 10 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स को सफलता हासिल हुई है।

पथिराना से रहना होगा दिल्ली को सावधान:

इस सीजन में चेन्नई की तरफ से श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ मथीशान पथिराना जबरदस्त गेंदबाज़ी कर रहे हैं। धोनी अपने इस युवा गेंदबाज़ से डेथ ओवर्स में गेंदबाज़ी करवाते हैं। मथीशान पथिराना को खेलना बड़े-बड़े बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किल दिखाई दे रहा हैं। इसके अलावा इस मैच में चेन्नई की तरफ से बेन स्टोक्स भी वापसी कर सकते हैं। ऐसे में दिल्ली के सामने बड़ी चुनौती रहने वाली हैं।

कब और कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग:

बता दें चेन्नई और दिल्ली के बीच यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है। आईपीएल 2023 में खेले जाने वाले मैचों का लाइव प्रसारण पिछले सीजन की तरह स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यह प्रसारण एसडी और एचडी दोनों में होगा। इसका विवरण हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। आईपीएल 2023 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर फ्री में उपलब्ध रहेगी।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story