×

CSK vs MI Highlights: धोनी ने मुंबई के जबड़े से छीनी जीत, चेन्नई 3 विकेट जीती

CSK vs MI Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में आज मैच मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी। अंत में एमआई को 3 विकेट से हराकर मैच जीत लिया।

Prashant Dixit
Published on: 21 April 2022 1:43 PM GMT (Updated on: 21 April 2022 7:39 PM GMT)
IPL 2022 CSK vs MI Highlights
X

IPL 2022 CSK vs MI Highlights (image-social media)

IPL 2022 CSK vs MI Highlights : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में आज मैच मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच आज शाम 7:30 बजे से नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है। दोनों ही टीम अभी तक के आईपीएल के 15 सीजन में से 9 बार की चैम्पियन है। जिस में से एमआई ने 5 बार और सीएसके ने 4 बार खिताब अपने नाम किया है। इस बार दोनों टीम की हालत खराब है। मौजूदा चैम्पियन सीएसके की टीम ने अभी तक 6 मैच खेलें है, जिसमें उसे मात्र 1 जीत नसीब हुई है। तो पूर्व चैम्पियन मुंबई की टीम को तो 6 मैच एक भी जीत हासिल नहीं हुई है। अगर आज चेन्नई की टीम हारी, तो मुंबई के बाद प्लेऑफ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जाएंगी। आज हर हाल में दोनों टीम जीत का दावा ठोक रही है। आज का यह मैच इन दो चैंपियन टीम के बीच बड़ा ही रोमांचक हो रहा है।

CSK vs MI Live Score

यह मैच एमआई की टीम को 3 विकेट से हराकर सीएसके ने जीत लिया, धोनी ने अंतिम ओवर में 16 रन बनाए

दूसरी पारी - CSK - 156 / 7 - 20 ओवर

20वा ओवर - जयदेव उनादकट ने दूसरी गेंद पर प्रिटोरिया को आउट किया, उसके बाद धोनी ने 6,4,2,6

19वा ओवर - जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 11रन बने, अंतिम ओवर में जीत के लिए सीएसके को 17 रन बनाने पड़ेंगे।

18वा ओवर - जयदेव उनादकट के इस ओवर 14 रन खर्च हुए, 1 छक्का और 1 चौंका भी लगा।

17वा ओवर - जसप्रीत बुमराह ने अपने इस ओवर में 6 रन खर्च किए।

16वा ओवर - राइली मेरिडिथ ने इस ओवर में कप्तान रविन्द्र जडेजा को आउट किया, कुल 5 रन खर्च किए।

15वा ओवर - डेनियल सेम्स ने इस ओवर में कुल 5 रन खर्च किए, साथ ही एक विकेट अंबाती रायुडू का लिया रायुडू ने 35 गेंद में 40 रन बनाए, डेनियल ने अपने चार ओवर में चार विकेट लिए।

14वा ओवर - ऋतिक शौकीन के इस ओवर में 10 रन बने, अपने 4 ओवर में 23 रन खर्च किए।

13वा ओवर - डेनियल सेम्स के इस ओवर में 9 रन बने, साथ ही अच्छी फॉर्म में चल रहे शिवम दुबे को विकेट भी गिरा।

12वा ओवर - ऋतिक शौकीन के इस ओवर में भी 2 रन ही बने। ऋतिक एमआई के लिए किफायती गेंदबाज साबित होते हुए।

11वा ओवर - राइली मेरिडिथ के इस ओवर में कुल 9 रन बने, शिवम दुबे ने एक गगनचुम्बी छक्का भी लगाया।

दसवां ओवर - ऋतिक शौकीन के इस ओवर में मात्र 2 रन बने, यह बहुत ही किफायती ओवर रहा।

नौंवां ओवर - जयदेव उनादकट के इस ओवर में 9 रन बने, साथ ही रोबिन उथप्पा का महत्त्वपूर्ण विकेट भी जयदेव ने चटकाया।

अठवां ओवर - ऋतिक शौकीन के इस ओवर में कुल 8 रन बने, उथप्पा ने एक छक्का भी लगाया। टीम ने अपने 50 रन भी पूरे किए।

सातवां ओवर - राइली मेरिडिथ के इस ओवर में मात्र 2 रन बने।

छठवां ओवर - जयदेव उनादकट के इस ओवर में 1 छक्का लगा और कुल 8 रन बने।

पांचवां ओवर - राइली मेरिडिथ के इस ओवर में कुल 9 रन बने, इस ओवर में 2 चौका भी लगे।

चौथा ओवर - जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 7 रन बने, इस ओवर में रायुडू ने 1 छक्का भी लगाया।

तीसरा ओवर - डेनियल सेम्स के इस ओवर में 7 रन बने, साथ ही मिचेल सैंटनर का विकेट भी गिरा।

दूसरा ओवर - जसप्रीत बुमराह इसे ओवर में 6 रन बने।

पहला ओवर - डेनियल सेम्स के इस ओवर में कुल 9 रन बने, और साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ का महत्त्वपूर्ण विकेट भी चटकाया।

पहली पारी - MI - 155 / 7 - 20 ओवर

20वा ओवर - ड्वेन ब्रावो के इस अन्तिम ओवर में कुल 16 रन बने, साथ ही जयदेव उनादकट ने 1 छक्का और 1 चौका भी लगाया।

19वा ओवर - ड्वेन प्रीटोरियस के इस ओवर में 13 रन बने, साथ ही तिलक वर्मा ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

18वा ओवर - ड्वेन ब्रावो के इस ओवर में 7 रन बने, साथ ही 1 विकेट भी चटकाया।

17वा ओवर - महेश दीक्षाना ने इस ओवर में पोलार्ड का विकेट चटकाया साथ, इस ओवर में महेश ने 9 रन खर्च किए।

16वा ओवर - ड्वेन ब्रावो के इस ओवर में कुल 10 रन बने। कई एक्स्ट्रा रन भी गए।

15वा ओवर - महेश दीक्षाना के इस ओवर में 11 रन बने, पोलार्ड ने 1 छक्का भी लगाया, साथ ही मुंबई की टीम ने अपने 100 रन भी पूरे किए।

14वा ओवर - ड्वेन ब्रावो ने अपने इस ओवर में ऋतिक जैक्शन को आउट किया, साथ ही इस ओवर में मात्र 5 रन खर्च किए।

13वा ओवर - रविन्द्र जडेजा के इस ओवर में 10 रन बनें, इस ओवर में भी ऋतिक जैक्शन ने 1 चौका लगाया।

12वा ओवर - मिचेल सैंटनर के इस ओवर में मात्र 5 रन ही बन पाएं, इस ओवर में भी 1 चौका ऋतिक ने लगाया।

11वा ओवर - रविन्द्र जडेजा के इस ओवर में 13 रन पड़े, तिलक वर्मा ने एक छक्का और ऋतिक ने 1 चौका भी जड़ा।

दसवां ओवर - ड्वेन प्रीटोरियस के इस ओवर में मात्र 4 रन बन पाए।

नौवां ओवर - रविन्द्र जडेजा के इस ओवर में मात्र 3 रन बने।

आठवां ओवर - मिचेल सैंटनर के इस ओवर में 3 रन बने साथ ही सूर्य कुमार यादव का विकेट भी गिरा उन्होंने 21 गेंद में 32 रन बनाएं।

सातवां ओवर - रविन्द्र जडेजा के इस ओवर में मात्र 4 रन बने, सीएसके के गेंदबाज कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए।

छठवां ओवर - महीशा के इस ओवर में 11 रन बने साथ ही सूर्य कुमार यादव ने 1 छ्क्का भी लगाया।

पांचवां ओवर - मुकेश चौधरी इस ओवर में मात्र 4 रन बने, गेंदबाज दबाव बनने की कोशिश में है।

चौथा ओवर - महीशा के ओवर में कुल चार रन बने।

तीसरा ओवर - मुकेश चौधरी के इस ओवर में 9 रन बने साथ ही देवाल्ड ब्रेविस का विकेट भी चटकाया। यह तीसरा झटका है, मुंबई की टीम को।

दूसरा ओवर - मिचेल सेंटनर के इस ओवर 8 रन बने साथ ही सूर्य कुमार यादव ने एक चौका भी जड़ा

पहला ओवर - मुकेश चौधरी के इस ओवर में 6 रन बने, साथ ही कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन बिना खाता खोलें आउट होकर पवेलियन वापस लौटे।

चेन्नई की टीम ने मुंबई के विरुद्ध टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

दोनों टीम के बीच अब तक आंकड़े

चेन्नई और मुंबई की टीम आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें हैं। जिन्होंने 9 बार यह खिताब अब तक जीता है। इस सीजन दोनों टीम का खराब प्रर्दशन जारी है। अब तक यह दोनों टीम आईपीएल में 32 बार आमने सामने हुई हैं। जिसमें से 19 मैच मुंबई ने जीते है, तो उसे 11 मैच में हार का मुंह भी देखना पड़ा है। तो दूसरी टीम चेन्नई ने 11 मत में जीत दर्ज कई है, और 19मैच में उसे हार मिली है। इस साल यह दोनों ही टीम अंक तालिका में चेन्नई नौवें तो मुंबई की टीम दसवें स्थान पर सबसे नीचे है। इन आंकड़ों के लिहाज से मुंबई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। लेकिन मुंबई का प्रदर्शन इस सीजन में बेहद खराब रहा है, जिससे यह कहना मुश्किल है कि टीम चेन्नई के खिलाफ जीत दर्ज कर पाएगी, पर दोनों टीम के बीच यह मैच बड़ा ही रोमांचक होने की उम्मीद है।

पिछले 5 पांच मैचों के ये है आंकड़ें

यह मैच मुंबई और चेन्नई के बीच 33 वा होगा। पहले के आंकड़ों में मुंबई की टीम का पलड़ा भारी है। पिछले पांच मुकबलों में भी मुंबई की टीम का ही हिस्सा ज्यादा भारी है। पीछले पांच मैचों में से तीन में मुंबई की टीम को जीत मिली है जबकि दो मैच में चेन्नई की टीम जीत मिली है। पिछले सीजन में दो मैच में से एक में मुंबई को तो एक में चेन्नई को जीत मिली है। 2020 के सीजन का भी यहीं हाल है, दो मैच खेलें गए, जिसमें पहले मैच में मुंबई को जीत मिली तो दूसरे मैच में चेन्नई की टीम ने जीत हासिल की थी। 12 मई 2019 को खेलें गए मैच में मुंबई की टीम को ही जीत मिली थी।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story