रणजी में तूफानी पारी से सरफराज खान ने प्रज्ञान ओझा की बढ़ाई चिंता, ज्यादा समय तक नहीं किया जा सकता न

न्यूजीलैंड दौरे से जिस सरफराज खान को टीम इंडिया से बाहर रखा गया, अब उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपनी तूफानी पारी से भारतीय चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है।

kalpkalal
Published on: 20 Oct 2026 8:19 PM IST
रणजी में तूफानी पारी से सरफराज खान ने प्रज्ञान ओझा की बढ़ाई चिंता, ज्यादा समय तक नहीं किया जा सकता न
X

घरेलू क्रिकेट में कई बार सरफराज खान ने अपने आप को साबित किया है, फिर भी जब भारतीय टीम में चयन की बात आती है तो उन्हें टीम से बाहर रखा जाता है। श्रीलंका दौरे पर जब शाई सुदर्शन चोटिल हुए थे तो बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वाड में सरफराज खान को शामिल किया गया था और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम से बाहर रखा गया। अब सरफराज ने रणजी ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार शतक लगाकर भारतीय चयनकर्ता को करारा जवाब दिया है। यानी कि अब उन्हें ज्यादा समय तक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

सरफराज खान ने रणजी में बनाए 154 रन

रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मुकाबले के तीसरे दिन सरफराज खान ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 154 रनों की शानदार पारी खेली। सरफराज ने 228 गेंद में 19 चौके लगाकर 154 रन बनाए, जिस कारण उनकी टीम 388 रनों की बढ़त हासिल करने में सफल हुई। अपनी पारी के दौरान सरफराज ने सिद्धेश लाड और आकाश आनंद के साथ अच्छी साझेदारी की। घरेलू क्रिकेट में सरफराज एक अलग ही अंदाज में नजर आते हैं, जिनके नाम 65 फर्स्ट क्लास मैच की 96 पारियों में 18 शतक दर्ज है।

एक बार फिर सरफराज खान ने अपनी तूफानी पारी से मुख्य चयन कर्ता प्रज्ञान ओझा को यह जवाब दिया है कि उनके अंदर टेस्ट टीम इंडिया से खेलने का जज्बा पूरी तरह से बाकी है और वह उसके लिए तैयार है।

न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं मिला टीम में मौका

न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाली दो टेस्ट सीरीज में सरफराज खान को नजरअंदाज तो किया ही गया, लेकिन 6 अक्टूबर को न्यूजीलैंड में इंडिया ए के लिए होने वाली तीन अनौपचारिक टेस्ट मैच के लिए भी उन्हें साफ तौर पर नजरअंदाज किया गया। 2024 के नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के बाद से ही वह टीम से बाहर चल रहे हैं। कई बार उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर कम बैक करने की कोशिश की लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story