TRENDING TAGS :
पहला वनडे जीतने के बाद भी इन 3 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज, कप्तान- कोच करेंगे प्लेइंग 11 से बाहर
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने पहला वनडे 8 विकेट से जीता है। इसके बाद इस सीरीज में भारतीय टीम के पास 1-0 की बढ़त है। हालांकि पहले वनडे मुकाबले में शानदार जीत हासिल करने के बाद भी कप्तान और कोच दूसरे वनडे की प्लेइंग 11 में बदलाव करते हुए तीन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे जीतने के बाद टीम इंडिया 30 सितंबर को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में दूसरा वनडे खेलने उतरेगी। इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने के बाद भी दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कप्तान गिल और कोच गंभीर तीन खिलाड़ियों को टीम से बाहर रख सकते है।
गूरनूर बरार
पहले वनडे में टीम इंडिया में शामिल हुए तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा निराश किया। यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट दूसरे वनडे में कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगी और इस खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। सिराज के अंदर पलक झपकते मैच का रुख पलटने की काबिलियत नजर आती है।
रविंद्र जडेजा
भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। ऐसे में सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए दूसरे वनडे की प्लेइंग 11 से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। जडेजा की जगह टीम में आकीब नबी को डेब्यू का मौका मिल सकता है, जो बड़े-बड़े शॉट खेलने की भी काबिलियत रखते हैं।
रोहित शर्मा
वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन गिल के साथ पहले वनडे में ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा अपने बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दे पाए। टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने के बजाय उन्होंने बहुत जल्दी अपना विकेट गंवा दिया। ऐसे में पहले वनडे मैच में बेंच पर बैठे यशस्वी जायसवाल को दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
इस खिलाड़ी ने पिछले तीन वनडे मैचों में दो शतक लगाया है। ऐसे में वह रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल होने के एक मजबूत दावेदार नजर आ रहे हैं।


