Kaka Biography in Hindi: हादसे से वापसी, बैलन डी'ओर और दुनिया के फेमस खिलाड़ी बनने की कहानी

Kaka Biography in Hindi: 2002 के विश्वकप में वे ब्राज़ील की चैंपियन टीम का हिस्सा थे हालांकि सिर्फ 25 मिनट खेले। फिर भी सिर्फ 20 साल की उम्र में विश्व चैंपियन बन गए।

Yogesh Mishra
Published on: 3 July 2026 6:55 PM IST
Fifa World Cup 2026 Kaka Biography
X

Fifa World Cup 2026 Kaka Biography

Kaka Biography in Hindi: कुछ खिलाड़ियों की महानता सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहती। उनके व्यक्तित्व और मूल्यों की भी चर्चा करनी पड़ती है। काका ऐसे ही खिलाड़ी थे। एक ऐसे दौर में जब रोनाल्डिन्हो, ज़िदान, थियरी ऑंरी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और युवा मेसी मैदान पर थे, 2007 में दुनिया ने काका को सबसे बड़ा खिलाड़ी माना। उनकी कहानी सिर्फ एक महान फुटबॉलर की नहीं है। यह उस लड़के की कहानी है जो एक ऐसे हादसे से बचा जिसमें उसकी ज़िंदगी ही खत्म हो सकती थी। यह उस इंसान की कहानी है जिसने शोहरत और पैसे के बावजूद विनम्रता कभी नहीं छोड़ी और मेसी-रोनाल्डो के दौर से पहले बैलन डी'ओर जीतने वाला आख़िरी खिलाड़ी बना।

जब 'काका' नाम एक गलती से निकला

रिकार्डो इज़ेक्सन दोस सांतोस लेइते का जन्म 22 अप्रैल 1982 को ब्राज़ीलिया में हुआ। दुनिया उन्हें 'काका' के नाम से जानती है। यह नाम उनके छोटे भाई डियागो की ज़बान से निकली एक गलती थी। बचपन में डियागो 'रिकार्डो' ठीक से बोल नहीं पाते थे, उनके मुंह से निकला 'काका' और यही नाम आगे एक वैश्विक ब्रांड बन गया।

परिवार पढ़ा-लिखा और मध्यमवर्गीय था, पिता इंजीनियर, मां शिक्षिका। यह पृष्ठभूमि कई ब्राज़ीलियाई सितारों से अलग थी, जिनका बचपन गरीबी में बीता था। परिवार ने शिक्षा को अहमियत दी, इसलिए काका में शुरू से ही अनुशासन और संतुलन दिखता था।

जब डॉक्टरों ने कहा, शायद कभी नहीं चल पाएंगे

अठारह साल की उम्र में एक हादसे ने सब कुछ बदल दिया। अक्टूबर 2000 में एक वॉटर पार्क की स्लाइड से फिसलते वक्त उनका सिर पूल के तल से जा टकराया। इस हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी का छठा कशेरुक टूट गया। डॉक्टरों ने कहा कि शायद वे कभी चल भी नहीं पाएंगे। पर इलाज और हौसले से वे पूरी तरह ठीक हो गए। काका ने इस वापसी को ईश्वर का आशीर्वाद माना और तभी से हर गोल के बाद दोनों हाथ आसमान की तरफ उठाकर शुक्रिया अदा करने लगे।

साओ पाउलो: जहां प्रतिभा पहली बार चमकी

उनका पेशेवर सफर ब्राज़ील के साओ पाउलो एफसी से शुरू हुआ। कोचों को जल्दी समझ आ गया कि यह आम खिलाड़ी नहीं है। काका लंबी दूरी तक गेंद नियंत्रण में रखकर दौड़ सकते थे, उनके पास ताक़त भी थी, गति भी, और खेल की समझ भी। सिर्फ दो सीज़न में सीनियर टीम के लिए 59 मैचों में 23 गोल किए। 2001 के रियो-साओ पाउलो टूर्नामेंट के फाइनल में सब्स्टिट्यूट के तौर पर उतरकर सिर्फ दो मिनट में दो गोल किए और क्लब को पहला बड़ा खिताब दिलाया।

काका की सबसे बड़ी खूबी थी ब्राज़ीलियाई कलाकारी और यूरोपीय कार्यकुशलता का मिश्रण। वे रोनाल्डिन्हो जैसा हुनर-प्रदर्शन नहीं करते थे, ज़िदान जैसा खेल धीमा भी नहीं करते थे। उनकी शैली सीधी, असरदार और तेज़ थी। मिडफील्ड से गेंद लेते और कुछ ही पलों में विरोधी के पेनाल्टी बॉक्स में पहुंच जाते।

मिलान के सितारों के बीच एक नया चमकता नाम

2003 में वे एसी मिलान ल पहुंचे जो उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ था। उस वक्त मिलान यूरोप के सबसे बड़े क्लबों में था। मालदिनी, पिर्लो, सीडॉर्फ, शेवचेंको, सब वहीं थे। युवा काका के सामने चुनौती थी इन सितारों के बीच अपनी जगह बनाना।

उन्होंने यह चुनौती स्वीकार की। मिलान ने उन्हें सिर्फ 8.5 मिलियन डॉलर में साइन किया था, जिसे क्लब मालिक सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने बाद में इतिहास का सबसे बेहतरीन सौदा कहा। पहले ही सीज़न में उन्होंने मिलान को सीरी ए खिताब दिलाया और लीग के सर्वश्रेष्ठ विदेशी खिलाड़ी बने।

2005 की चैंपियंस लीग में अहम भूमिका निभाई।हालांकि फाइनल में लिवरपूल से दर्दनाक हार मिली। पर काका की साख लगातार बढ़ती रही।

2007: जब दुनिया ने काका को सबसे बड़ा माना

2007 उनकी ज़िंदगी का सबसे बड़ा साल बना। चैंपियंस लीग में असाधारण खेल दिखाया। मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ सेमीफाइनल में उनका प्रदर्शन आज भी याद किया जाता है। उन्होंने 10 गोल किए, टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बने, और मिलान को 2005 का बदला दिलाते हुए यूरोप का चैंपियन बनाया।

उसी साल उन्हें बैलन डी'ओर और फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर दोनों मिले। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मेसी बड़े अंतर से पीछे रह गए। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि इसके बाद करीब डेढ़ दशक तक फुटबॉल सिर्फ इन्हीं दो नामों के इर्द-गिर्द घूमता रहा। काका आख़िरी खिलाड़ी थे जिन्होंने उनसे पहले यह ताज पहना।

ब्राज़ील के लिए: सीमित मौका, फिर भी विश्व चैंपियन

खेल शैली पर ध्यान से देखें तो काका आधुनिक आक्रमणकारी मिडफील्डर की आदर्श तस्वीर थे। सिर्फ पास देने वाले नहीं थे बल्कि गोल भी करते थे और लंबे रन भी लगाते थे। उनका संतुलन गज़ब का था। वे गेंद को पैरों से चिपकाकर नहीं चलते थे बल्कि उसे अपने साथ बहने देते थे। इसलिए उनकी दौड़ देखने में बहुत सुंदर लगती थी।

2002 के विश्वकप में वे ब्राज़ील की चैंपियन टीम का हिस्सा थे हालांकि सिर्फ 25 मिनट खेले। फिर भी सिर्फ 20 साल की उम्र में विश्व चैंपियन बन गए। राष्ट्रीय टीम के लिए उन्होंने कुल 92 मैचों में 29 गोल किए और दो बार कॉन्फेडरेशन कप (2005, 2009) जीता।

मैड्रिड: जहां चोटों ने रफ़्तार छीन ली

2009 में वे रिकॉर्ड कीमत पर रियल मैड्रिड पहुंचे। करीब 67 मिलियन यूरो उस वक्त की दूसरी सबसे बड़ी ट्रांसफर फीस थी। रियल मैड्रिड उन्हें अपनी भविष्य की योजना का केंद्र मान रहा था। पर लगातार चोटों ने उनके करियर का रास्ता बदल दिया। घुटनों और मांसपेशियों की समस्याओं ने उनकी सबसे बड़ी ताक़त, उनकी रफ़्तार, छीन ली।

यहीं उनकी दूसरी बड़ी परीक्षा शुरू हुई। जब कोई खिलाड़ी अपनी सबसे बड़ी ताक़त खोने लगता है तो उसे खुद को नए सिरे से ढालना पड़ता है। काका ने यही करने की कोशिश की। संघर्ष किया, वापसी की कोशिश की पर 2007 वाला स्तर फिर नहीं छू सके। फिर भी उन्होंने कभी शिकायत नहीं की। मैड्रिड में चोटों के बावजूद उन्होंने एक ला लीगा और एक कोपा डेल रे जीता। 2014 में अमेरिका के ऑरलैंडो सिटी से जुड़े जहां वे मेजर लीग सॉकर के सबसे महंगे और सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी बने।

जब वे सोशल मीडिया का भी रिकॉर्ड बने

आर्थिक तौर पर भी वे अपने दौर के सबसे बड़े चेहरों में थे, एडिडास और कई कंपनियों से जुड़े रहे। पर उनकी लोकप्रियता सिर्फ खेल पर टिकी नहीं थी बल्कि उनका व्यक्तित्व भी उतना ही बड़ा कारण था। ट्विटर पर 1 करोड़ फॉलोअर्स पार करने वाले वे दुनिया के पहले खिलाड़ी बने जो उनकी वैश्विक स्वीकार्यता दिखाता है।

आस्था, इंसानियत और एक बड़ी ज़िम्मेदारी

निजी ज़िंदगी में वे अपनी धार्मिक आस्था के लिए जाने जाते थे। वे मैदान पर अक्सर ईश्वर का शुक्रिया अदा करते दिखते थे। 2004 में वे संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम के इतिहास के सबसे कम उम्र के वैश्विक राजदूत बने। जिसके तहत उन्होंने दुनिया भर में भूख के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

चरित्र भी प्रतिभा जितना ज़रूरी है

रोनाल्डिन्हो आनंद और कल्पना थे, ज़िदान सौंदर्य और संतुलन, रोनाल्डो नाज़ारियो विस्फोटक प्रतिभा, तो काका गरिमा और विनम्र उत्कृष्टता थे। उन्होंने साबित किया कि दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी बनने के लिए सिर्फ हुनर नहीं, चरित्र भी चाहिए।

फुटबॉल में कई महान खिलाड़ी हुए हैं, पर बहुत कम ऐसे हैं जिनके बारे में विरोधी टीम के फैंस भी सम्मान से बात करें। काका उन्हीं दुर्लभ नामों में हैं। उनकी सबसे बड़ी विरासत सिर्फ ट्रॉफियां नहीं हैं, वह इज़्ज़त है जो उन्होंने अपने व्यवहार और खेल

Kaka biography in Hindi full story, why Kaka won Ballon d'Or 2007, Kaka AC Milan Champions League story, Kaka career and achievements in Hindi, Kaka injury story Real Madrid, Kaka last Ballon d'Or winner before Messi Ronaldo era, Brazilian football legend Kaka story, काका ने बैलन डी ओर कब जीता, काका फुटबॉलर की पूरी कहानी, काका का करियर और उपलब्धियां

Yogesh Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Yogesh Mishra

Founder & CEO Mail ID - mishrayogesh5@gmail.commishrayogesh5@gmail.com

Journalism for Yogesh Mishra is not a profession but a mission. In his career, spanning over 26 years, he has served just not as journalist but an educationist and literary as well. Looking at journalism as an instrument of change, he has also highlighted corruption and problems faced in various sectors like education, health, water, sanitation and agriculture. The exposes to his credit which deserve mention include largest tax evasion in the country by Hasan Ali and the fraud committed by 25 Indians, while he was working for the Outlook magazine as the UP Bureau Head. The amount involved was whopping Rs 18,000 crores. He was the first to report the PMO’s involvement in the ‘2G Spectrum Scam’, during the UPA regime. Another commendable work by him is exposing the Commonwealth Games Scam along with the video footage of a meeting before the beginning of the tournament. The issue of banning the video is sub judice. His news item, “Uttar Pradesh ke sau gaon bhi Nirmal Gram Pusaraskar ke layak nahi” exposed how the state government wrongly claimed prizes for 1,269 villages. It led to the cancellation of the prizes. Even UNICEF research testified and led to discontinuation of the NIRMAL GRAM AWARDS. He is, presently Member of Fee Review committee set up by the government of Uttar Pradesh to fight menace of arbitrary fee structure in private schools across the state. Many of his suggestions concerning electoral reforms have been adopted and implemented by the Election Commission of India. He was a member of the ‘Navoday Vidyalaya Samiti’, review committee constituted by Govt. of India for the implementation of Sarv Siksha Abhiyaan in UP. Besides writing in national and international newspapers and magazines, he has taken up teaching assignments and served as a visiting faculty in about a dozen universities. Author of ten books, he has also received prestigious Madhu Limaye and Yash Bharti awards. His new goal is to set up a new media house. A beginning has been already made as he has launched a multi-lingual news portal and a weekly magazine, Apna Bharat.

Next Story