FIFA World Cup:फीफा विश्व कप में बड़ा उलटफेर! मेक्सिको-फ्रांस समेत कई दिग्गजों ने बनाई नॉकआउट की राह

FIFA World Cup: फीफा विश्व कप के ग्रुप चरण में मेक्सिको, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी और अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन किया। जानें सभी ग्रुपों की ताजा अंक तालिका और नॉकआउट की स्थिति।

Harsh Sharma
Published on: 26 Jun 2026 4:44 PM IST
FIFA World Cup:फीफा विश्व कप में बड़ा उलटफेर! मेक्सिको-फ्रांस समेत कई दिग्गजों ने बनाई नॉकआउट की राह
X

FIFA World Cup: फीफा विश्व कप के ग्रुप चरण में अब मुकाबले बेहद रोमांचक हो गए हैं। शुरुआती मैचों के बाद कई बड़ी टीमों ने शानदार प्रदर्शनकरते हुए नॉकआउट दौर की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। वहीं कुछ पारंपरिक फुटबॉल शक्तियों के सामने अब अगले दौर में पहुंचने की चुनौती खड़ी हो गई है। ताजा अंक तालिका में कई ग्रुपों की तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है, जबकि कुछ ग्रुपों में आखिरी मुकाबलों तक कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। ग्रुप ए में मेक्सिको ने तीनों मैच जीतकर पूरे 9 अंक हासिल किए हैं। टीम ने अब तक एक भी गोल नहीं खाया और शानदार गोल अंतर के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया है। दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है, जबकि दक्षिण कोरिया और चेकिया के लिए आगे की राह कठिन हो गई है।

यूरोप और दक्षिण अमेरिका की बड़ी टीमों का दबदबा

ग्रुप सी में ब्राजील और मोरक्को दोनों ने 7-7 अंक जुटाए हैं। बेहतर गोल अंतर के कारण ब्राजील पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं ग्रुप एफ में नीदरलैंड्स ने भी शानदार खेल दिखाते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि जापान दूसरे नंबर पर मौजूद है। ग्रुप आई में फ्रांस ने लगातार दो मुकाबले जीतकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। नॉर्वे भी 6 अंकों के साथ बराबरी पर है और दोनों टीमों का अगले दौर में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। ग्रुप जे में अर्जेंटीना ने लगातार दो जीत दर्ज कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं ग्रुप के में कोलंबिया भी अपने दोनों मुकाबले जीतकर शीर्ष पर बना हुआ है।

जर्मनी, स्पेन और अमेरिका भी मजबूत स्थिति में

ग्रुप डी में अमेरिका 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया और पैराग्वे के बीच दूसरे स्थान के लिए कड़ा मुकाबला चल रहा है।ग्रुप ई में जर्मनी और आइवरी कोस्ट दोनों के 6-6 अंक हैं, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण जर्मनी पहले स्थान पर बना हुआ है। ग्रुप एच में स्पेन चार अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि उरुग्वे और केप वर्डे दूसरे स्थान की दौड़ में बने हुए हैं।

आखिरी मुकाबले तय करेंगे किसे मिलेगा नॉकआउट का टिकट

अधिकांश ग्रुपों में अभी एक या दो मुकाबले बाकी हैं। ऐसे में शीर्ष दो स्थानों के साथ-साथ तीसरे स्थान की टीमें भी बेहतर गोल अंतर के सहारे अगले दौर में पहुंचने की कोशिश करेंगी। यही कारण है कि अब हर गोल और हर अंक बेहद अहम साबित होने वाला है। फुटबॉल प्रेमियों की नजर अब ग्रुप चरण के बाकी मुकाबलों पर टिकी है। आने वाले मैच यह तय करेंगे कि कौन-सी टीमें खिताब की दौड़ में आगे बढ़ेंगी और किन दिग्गजों का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो जाएगा।

Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story