रोहित- विराट के वर्ल्ड कप में खेलने के लिए रखी गई ये शर्त, BCCI अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा रोहित- विराट हो या कोई भी खिलाड़ी, 2 फैक्टर से सिलेक्शन होगा।

kalpkalal
Published on: 13 Oct 2026 5:41 PM IST
रोहित- विराट के वर्ल्ड कप में खेलने के लिए रखी गई ये शर्त, BCCI अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा
X

साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर अभी से ही तेजी से चर्चा चल रही है कि कौन-कौन से खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। इसमें सबसे बड़ा नाम रोहित शर्मा और विराट कोहली का है, जहां माना जा रहा है कि हर हाल में यह दोनों स्टार खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। इसे लेकर बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने उन दो फैक्टर के बारे में बताया है जिससे रोहित और विराट ही नहीं बल्कि टीम के किसी भी खिलाड़ी का टीम में चयन होगा।

दो फैक्टर्स से तय होगा रोहित- विराट का सिलेक्शन

ओडीआई वर्ल्ड कप को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने खास बातचीत की। इसमें उन्होंने कहा कि 'भारतीय टीम में जगह पाने के लिए खिलाड़ी की योग्यता उम्र के बजाय उनकी फिटनेस और प्रदर्शन जैसे दो फैक्टर्स से तय होनी चाहिए। हालांकि उनका यह भी मानना है कि सिलेक्शन को लेकर जो भी मामले हैं, वो उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। यह चयनकर्ता का काम है'।

मिथुन मन्हास ने कहा 'रोहित को अगर वर्ल्ड कप 2027 में खिलाया जाता है तो वह 40 साल की उम्र में भारत के लिए विश्व कप खेलने वाले सबसे उम्र दराज खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं उस वक्त विराट की उम्र 38 साल होगी। ऐसे में यशस्वी जायसवाल जैसे युवा प्लेयर्स अपनी बारी का इंतजार करेंगे। ऐसे में बीसीसीआई ने सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के बीच संतुलन बनाने का खास प्लान बनाया है'।

शुभ्मन गिल को मिलेगी सीनियर प्लेयर्स से मदद

आपको बता दें कि 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर ही काफी लंबे समय से शुभमन गिल को वनडे फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई है, जिन्हें आगे जाकर कई मौको पर अनुभवी खिलाड़ियों की मदद मिलेगी। फिर जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी है जो गेंदबाजी में टीम की कमान संभाल सकते हैं। आपको बता दें कि बतौर चीफ सिलेक्टर रहते हुए अजित अगरकर की अगुवाई में कई अनुभवी खिलाड़ियों को साइड किया गया। यही वजह है कि बीसीसीआई एक बार इन दिग्गज खिलाड़ियों को जरूर मौका देना चाहेगी।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story