×

IND VS NZ: पहले दिन भारत का स्कोर 9/291, सैंटनर और बोल्ट ने लिए 3-3 विकेट

भारत को पहला झटका राहुल के रूप में लगा। वह 32 रन बना कर सैंटनर की गेंद पर आउट हुए। तब भारत का स्कोर 42 रन था। चेतेश्वर पुजारा ने 62 रन का महत्वपूर्ण शुरुआती योगदान दिया। उन्हें सैंटनर ने आउट किया। भारत का स्कोर तब 154 रन था। पुजारा ने टेस्ट मैचों में अपना 8वां अर्द्धशतक पूरा किया।

zafar
Published on: 22 Sep 2016 9:07 AM GMT
IND VS NZ: पहले दिन भारत का स्कोर 9/291, सैंटनर और बोल्ट ने लिए 3-3 विकेट
X

test-match-kanpur

कानपुर: ग्रीन पार्क में भारत-न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन खेल खत्म होने तक भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की तरफ से सैंटनर और बोल्ट ने 3-3 विकेट झटके।

यह भी पढ़ें...ग्रीन पार्क में भारी रहा है भारत, आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से धोया था

शुरुआती झटके

-पहले टेस्ट के पहले दिन लंच तक भारत ने एक विकेट पर 105 रन का स्कोर किया था और मजबूत शुरुआत दी थी।

-भारत को पहला झटका राहुल के रूप में लगा। वह 32 रन बना कर सैंटनर की गेंद पर आउट हुए। तब भारत का स्कोर 42 रन था।

-चेतेश्वर पुजारा ने 62 रन का महत्वपूर्ण शुरुआती योगदान दिया। उन्हें सैंटनर ने आउट किया। भारत का स्कोर तब 154 रन था। पुजारा ने टेस्ट मैचों में अपना 8वां अर्द्धशतक पूरा किया।

यह भी पढ़ें...ऐतिहासिक टेस्ट मैच में पूर्व कप्तानों का सम्मान, सचिन ने कहा- ग्रीनपार्क से जुड़ी हैं बहुत यादें

-तीसरे विकेट के रूप में विराट कोहली पैवेलियन लौट गए। उन्हें वैगनर ने आउट किया। विराट ने 9 रन बनाए। तब भारत का स्कोर 167 रन था।

-टी टाइम के सामय मैदान पर अजिंक्य राहाणे और मुरली विजय मौजूद थे। विजय ने अपना 13वां अशतक बना लिया है।

-चौथे विकेट के रूप में मुरली विजय आउट हुए। उन्हें सोढी ने विकेट के पीछे लपकवाया। उन्होंने पहले दिन के खेल में सर्वाधिक 65 रन बनाए।

यह भी पढ़ें...ग्रीन पार्क में भारी रहा है भारत, आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से धोया था

-अजिंक्य राहाणे 18 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हुए। उन्हें मार्क क्रेग ने लाथम के हाथों कैच करा के आउट किया।

-261 के कुल स्कोर पर रोहित शर्मा आउट हो गए। शर्मा ने 35 रन बनाए। उन्हें सैंटनर की गेद पर सोढी ने लपका।

-शर्मा के बाद साहा भी वापस पैवेलियन लौट गए। साहा खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें बोल्ट ने बोल्ड किया। साहा के रूप में 7वां विकेट 262 रन पर गिरा।

-8वें विकेट के रूप में आर अश्विन आउट हुए अश्विन ने 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें बोल्ट ने 273 के स्कोर पर टेलर के हाथों लपकवाया।

-9वें विकेट के रूप में मोहम्मद शमी को बोल्ट ने शून्य पर बोल्ड कर दिया। 9वां विकेट 277 के स्कोर पर गिरा।

-सैंटनर ने 3 विकेट लिए। बोल्ट के खाते में भी 3 विकेट गए। वैगनर, क्रेग और सोढी ने एक एक विकेट लिया।

-इससे पहले भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्ले बाजी का फैसला किया।

-भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना ऐतिहासिक 500वां टेस्ट मैच खेल रहा है। मैच 22 से 26 सितंबर तक खेला जाना है।

आगे की स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

cri4

green park-first test-first day match

green park-first test-first day match

green park-first test-first day match

green park-first test-first day match

green park-first test-first day match

zafar

zafar

Next Story