स्कूल छूटा... मैगी खाकर बीता दिन, आज करोड़ो के मालिक है हार्दिक पांड्या; जानें उनकी नेटवर्थ

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज ऐशो- आराम की जिंदगी जी रहे हैं, जिनके जीवन में किसी चीज की कोई कमी नहीं है। पर एक समय ऐसा भी था जब उन्हें पाई-पाई के लिए मोहताज होना पडा़। आईए जानते हैं उनकी लग्जरी लाइफ़स्टाइल के बारे में और उनकी नेटवर्थ कितनी है।

kalpkalal
Published on: 11 Oct 2026 8:25 PM IST
स्कूल छूटा... मैगी खाकर बीता दिन, आज करोड़ो के मालिक है हार्दिक पांड्या; जानें उनकी नेटवर्थ
X

भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज 33 साल के हो गए हैं। फिलहाल वह चोट के कारण पिछले कुछ महीनो से क्रिकेट से दूर नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में बल्ले और गेंद से अहम भूमिका निभाते हुए जो संतुलन प्रदान किया है उसी का नतीजा है कि वह भारत के नंबर एक ऑलराउंडर माने जाते हैं। हालांकि उनकी चोट हमेशा उनके रफ्तार पर ब्रेक लगा देती है। हार्दिक क्रिकेट के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने का सफर हार्दिक के लिए काफी संघर्षपूर्ण रहा।

संघर्ष में बिता हार्दिक का शुरुआती जीवन

हार्दिक पांड्या का जीवन शुरू से ऐसा नहीं था। करियर के शुरुआती दौर में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या का सूरत में कार फाइनेंस का बिजनेस था, लेकिन बहुत नुकसान होने के कारण उनके पूरे परिवार को वडोदरा में शिफ्ट होना पड़ा। घर में आर्थिक तंगी इस प्रकार थी कि उन्हें अपना स्कूल भी छोड़ना पड़ा। हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल पांड्या कई दिनों तक केवल मैगी खाकर पूरा दिन गुजारा करते थे।

इतना ही नहीं हार्दिक जब क्रिकेट खेलने जाते थे तो पैसों की तंगी के कारण उनके पास खुद की किट भी नहीं हुआ करती थी। जैसे तैसे थोड़े बहुत पैसे के लिए वह दूर दराज के इलाकों में जाकर क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने सपने को जीना नहीं छोड़ा। धीरे-धीरे हार्दिक की मेहनत रंग लाई और लोकल टूर्नामेंट से स्टेट टीम और फिर आईपीएल में एंट्री मिली।

कितनी है हार्दिक पांड्या की नेटवर्थ?

हार्दिक पांड्या के लिए साल 2015 सबसे बड़ा गेम चेंजर साबित हुआ। जब मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। आईपीएल डेब्यु के कुछ ही महीने बाद हार्दिक ने अपने दमदार परफॉर्मेंस के दम पर टीम इंडिया में एंट्री कर ली और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या की नेटवर्थ 95 से 120 करोड़ के बीच है जो आईपीएल और टीम इंडिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से कमाई करते हैं। इसके अलावा वह कई ब्रांड के साथ जुड़े हुए हैं जिसमें उनकी करोड़ों में डील है। साथ ही साथ उनके पास लग्जरी घर, कार, इक्विटी निवेश और महंगी घड़ियों का काफी अच्छा कलेक्शन है।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story