वैभव, श्रेयस या अभिषेक नहीं..., टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने इस खिलाड़ी को बताया सबसे बड़ा मैच विनर

भारतीय क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच ने श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को नजर अंदाज कर एक अन्य खिलाड़ी को सबसे बड़ा मैच विनर बताया है और उनकी जमकर तारीफ की है।

kalpkalal
Published on: 9 Oct 2026 1:54 PM IST
वैभव, श्रेयस या अभिषेक नहीं..., टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने इस खिलाड़ी को बताया सबसे बड़ा मैच विनर
X

टीम इंडिया में इस वक्त एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद है, जो लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखा रहे हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम लिया है जो उनकी नजर में सबसे बड़ा मैच विनर है। हैरानी की बात तो ये है कि सितांशु कोटक ने श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा या फिर संजू सैमसन का नाम नहीं लिया बल्कि उनकी नजर में एक दूसरा खिलाड़ी है जिन्हें वो इस मामले में सबसे ऊपर मानते है।

सितांशु कोटक ने इस खिलाड़ी को बताया मैच विनर

भारत के बैटिंग कोच ने जिस खिलाड़ी का नाम लिया है, वह कोई और नहीं विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन है। वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची के जेएससीए ग्राउंड पर दूसरे टी20 मुकाबले से पहले सितांशु कोटक द्वारा दिया गया ये बयान काफी चर्चा में चल रहा है।

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि 'एक बैटिंग कोच के तौर पर ईशान किशन जिस भी मैदान पर खेलते हैं उसे अपना घरेलू मैदान ही मानते हैं। असल में वर्ल्ड कप के बाद से ही वो भारतीय टीम के लिए हर स्थिति में बहुत अच्छा खेल रहे हैं। जब वह युवा थे तब मैंने उन्हें आईपीएल में गुजरात लायंस के साथ काम करते हुए देखा था, लेकिन तब भी वह आक्रामक खेल खेलते थे। मैं तो यही कहूंगा कि अब वह कहीं ज्यादा समझदार हो गए हैं। इसलिए वह टीम की जरूरत और स्थिति के हिसाब से खेलते हैं और बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो हमें बस उम्मीद है कि वह अपने घरेलू मैदान पर भी अच्छा खेलेंगे'।

दूसरे T20 की प्लेइंग इलेवन पर बोले सितांशु कोटक

टीम इंडिया को रांची में वेस्टइंडीज के खिलाफ जो दूसरा टी20 मैच खेलना है, वहां पिच की स्थिति पर चर्चा करते हुए कोटक ने कहा कि 'मुझे लगता है कि हम जिस निडर और टीम को प्राथमिकता देने वाले अंदाज के साथ खेल रहे हैं, इस तरह आगे भी अपने प्रदर्शन जारी रखेंगे। भले ही पिच अलग हो सकती है, लेकिन आम तौर पर हमें टी20 में अच्छी पिच मिलती है। ऐसे में जिस तरह हम टी20 खेलना चाहते हैं, वैसे ही खेलेंगे। हमारे लिए बैटिंग के लिए अच्छी पिच है, इसलिए यहां ज्यादा रन बनने चाहिए'।

हालांकि उन्होंने प्लेइंग इलेवन को लेकर किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि 15 खिलाड़ियों में से कोई भी प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकता है। इसे लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story