TRENDING TAGS :
भारत vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बना इतिहास: गिल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड, सिराज ने मचाई धूम
India England Test Series 2025: भारत vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 में भारत ने 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। गिल ने गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा, सिराज ने बुमराह की बराबरी की।
India England Test Series 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर टेस्ट सीरीज का रोमांचक अंत ओवल टेस्ट में भारत की 6 रन से शानदार जीत के साथ हुआ। इस जीत के साथ ही सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हो गई। यह सीरीज सिर्फ रोमांचक मुकाबले नहीं लाई, बल्कि कई नए रिकॉर्ड भी बने। इस सीरीज ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कई खास पन्ने जोड़े हैं।
मोहम्मद सिराज ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने इस पूरी सीरीज में 23 विकेट लिए। यह आंकड़ा भारत के दिग्गज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की बराबरी का है, जिन्होंने 2021 में इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट सीरीज में 23 विकेट लिए थे। इस तरह सिराज ने इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज़्यादा विकेट लेने के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
भारत की टेस्ट इतिहास में सबसे करीबी जीत
ओवल टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 6 रन से हराया, जो अब तक टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे करीबी जीत है। इससे पहले भारत ने 2004 में मुंबई टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से हराया था, जो तब सबसे करीबी जीत मानी जाती थी। एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली टीम बना भारत, भारत ने इस पांच मैचों की सीरीज में जबर्दस्त बल्लेबाज़ी की और कुल 3,809 रन बनाए। भारत के हर टॉप बल्लेबाज ने शतक या अर्धशतक जमाया। इतना स्कोर किसी भी टीम ने पांच टेस्ट मैचों की एक सीरीज में पहली बार किया है। यानि भारत ने नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं।
इंग्लैंड का निराशाजनक रिकॉर्ड
इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम को एक और निराशा हाथ लगी। 2018 के बाद से इंग्लैंड, भारत के खिलाफ कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है।यह दिखाता है कि टेस्ट क्रिकेट में भारत की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है।
जो रूट का भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने इस सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाज़ी की। उन्होंने भारत के खिलाफ अपना 13वां टेस्ट शतक लगाया और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। स्मिथ ने भी भारत के खिलाफ 13 शतक बनाए हैं।
WTC में जो रूट का नया रिकॉर्ड
जो रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। वह इस टूर्नामेंट में 6,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को दिखाता है।
शुभमन गिल ने बनाए कई रिकॉर्ड
युवा कप्तान शुभमन गिल ने इस सीरीज में कमाल कर दिया। उन्होंने 754 रन बनाए, जो भारत और इंग्लैंड के बीच किसी भी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन हैं। इस प्रदर्शन से उन्होंने सुनील गावस्कर और ग्राहम गूच जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। कप्तान गिल ने गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा गिल ने बतौर कप्तान भी इतिहास रच दिया। उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा रन (754) बनाए और सुनील गावस्कर के 732 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनकी कप्तानी और बल्लेबाज़ी, दोनों ने ही सभी का ध्यान खींचा।


