×

Hockey Ind vs GBR Olympics: भारत की बेटियों को सलाम, हॉकी में कांस्य पदक का मुकाबला हार कर भी रचा इतिहास

Hockey Ind vs GBR Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "हम टोक्यो 2020 में खेले गए भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे।"

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 6 Aug 2021 4:26 AM GMT
Indian Hockey Team
X

भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो- @KirenRijiju Twitter)

Hockey Ind vs GBR Olympics: आज टोक्यो ओलंपिक गेम्स (Olympic Games Tokyo 2020) में भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) ने ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain) का जमकर मुकाबला किया है। हालांकि वे कांस्य पदक से चूक गई लेकिन जिस तरह से उन्होंने ब्रिटेन के खिलाफ (Ind vs GBR) खेला है, वाकई वो काबिल-ए-तारीफ है। उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन से पूरा देश उन्हें सलाम कर रहा है।

बता दें कि हॉकी के 47 मिनट तक भारत और ब्रिटेन का स्कोर बराबर था, लेकिन 48 मिनट में ब्रिटेन ने अपना चौथा गोल करके यह मुकाबला जीत लिया। हालांकि भारतीय महिला टीम आखिरी दम तक मुकाबला जीतने की कोशिश की, लेकिन मेडल जीतने के चूक गई। इस हार के बाद भी महिला टीम ने जैसा प्रदर्शन किया है, उसकी तारीफ पूरा देश कर रहा है।

पीएम मोदी ने की भारतीय महिला हॉकी टीम सराहना

भारत के इस प्रदर्शन की तारीफ खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने की है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा है, "हम टोक्यो 2020 में खेले गए भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। टीम के प्रत्येक सदस्य को उल्लेखनीय साहस और कौशल का आशीर्वाद प्राप्त है। भारत को इस शानदार टीम पर गर्व है।"

हमें इस टीम पर गर्व है- पीएम

पीएम ने यह भी कहा है, "हम पदक के लिए महिला हॉकी टीम सिर्फ एक अंक से चूक गई, लेकिन इस टीम का प्रदर्शन नए भारत के भाव को दर्शाती है जहां हम अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि टोक्यो 2020 में उनकी सफलता भारत की युवा बेटियों को हॉकी को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। हमें इस टीम पर गर्व है।"

"हॉकी का सुनहरा दौर वापस लौट आया है।"

वहीं भारत के कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा है, "हॉकी का सुनहरा दौर वापस लौट आया है।" उन्होंने कहा है, "आप सभी ने टोक्यो 2020 में दुनिया के टॉप 4 में पहुंचकर शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। मैं भारत को गौरवान्वित करने वाली हमारी महिला हॉकी की सराहना करता हूं।"

इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने भी हॉकी टीम के खेल की सराहना की है। उन्होंने कहा है, भारत की बेटियाँ हमें आप पर बेहद गर्व है। हमारी महिला हॉकी टीम ने विश्वाव के साथ ये खेल खेला है, जो एक हमें और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी। आपने हमें रास्ता दिखाया है।"

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story