टीम इंडिया से मिली हार के बाद भड़के इब्राहिम जादरान, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठिकरा

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत मिली। इसी के साथ अफगानिस्तान के हाथों ये मैच निकल गया। टीम के कप्तान इब्राहिम जादरान ने माना कि उनकी टीम ने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी कई ऐसी गलतियां की जिस कारण उन्हें सोचा समझा नतीजा नहीं मिल पाया।

kalpkalal
Published on: 16 Sept 2026 10:15 AM IST
टीम इंडिया से मिली हार के बाद भड़के इब्राहिम जादरान, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठिकरा
X

भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए दूसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान की टीम के हाथ से इस सीरीज में वापसी करने का एक बहुत बड़ा मौका चला गया। टीम के पास एक मजबूत स्कोर बनाने का मौका था लेकिन टीम इससे चूक गई। इसी के साथ भारत ने 7 विकेट से इस मैच को जीतने के साथ 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

टीम की इस गलती के कारण अफगानिस्तान ने गंवाया मैच

अफगानिस्तान टीम के कप्तान इब्राहिम जादरान ने कहा कि 'पिछले मैच की तरह हमने फिर से संघर्ष किया। हमें वो नहीं मिला जो हम चाहते थे, लेकिन एक टीम के रूप में हमने इस बारे में सोचा कि कैसे सुधार किया जाए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खास तौर पर बड़ी टीमों के खिलाफ आगे बढ़ाने के लिए किस तरह के रवैया अपनाया जाए। मैं कहूंगा कि हमने पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।'

उन्होंने आगे कहा कि

'यही वजह है कि हमें वहां मोमेंटम नहीं मिला। टीम इंडिया हम पर वहां दबाव बनाने में कामयाब हुई। मैं गेंदबाजों को श्रेय देता हूं ,हम उसे क्षेत्र में सुधार करने के बारे में सोचेंगे। फिर मुझे यकीन है कि हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे बड़ी टीम के खिलाफ मुकाबला कर पाएंगे'।

टीम के स्कोर पर इब्राहिम ने कहा कि पहले मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में ये चर्चा हुई थी कि किस तरह 150 से 160 के स्कोर को 200 से अधिक तक पहुंचाया जाए लेकिन हम उसे लागू नहीं कर पाए।

तीसरे मैच में वापसी का है इंतजार

इब्राहिम जादरान ने कहा कि 'यह इस साल हमारा दूसरा मैच था। हमें ज्यादा मैच खेलने का नहीं मौका नहीं मिला, इसलिए समय के साथ हम इस बारे में सोचेंगे। जैसे ही हम उस क्षेत्र में सुधार करेंगे मुझे पूरा यकीन है हम सबसे बड़ी टीम को चुनौती दे पाएंगे। भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए दूसरे टी20 की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बना पाई।

इसके जवाब में टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और सात विकेट से जीत हासिल करते हुए 2-0 से इस सीरीज में बढ़त बना ली है। अफगानिस्तान के कप्तान ने भारत को बेहतरीन क्रिकेट खेलने का श्रेय दिया और बताया कि हमें बल्लेबाजी में साझेदारी और डेथ ओवरों की गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है। उन्हें विश्वास है कि उनकी टीम अंतिम मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर सम्मानजनक वापसी करेगी।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story