TRENDING TAGS :
ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का किया ऐलान, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान मैच
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर शेड्यूल का ऐलान किया जा चुका है। टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से साउथ अफ्रीका, जिंबॉब्वे और नामीबिया के पास है, जिसके लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। साथ ही क्रिकेट फैंस को भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार है।
आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल की घोषणा की जा चुकी है, जहां टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 12 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से नामीबिया, साउथ अफ्रीका और जिंबॉब्वे के पास है। साउथ अफ्रीका के पास वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी दूसरी बार आई है।
इससे पहले 2003 में टीम वर्ल्ड कप का सह मेजबान था, जहां शेड्यूल की घोषणा होने के साथ ही क्रिकेट फैंस इस टूर्नामेंट के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। वनडे वर्ल्ड कप 2027 के सभी मैच नामीबिया, साउथ अफ्रीका और जिंबॉब्वे के 12 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे।
ICC ने किया वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में इस बार कुल 57 मैच खेले जाएंगे। साथ ही साथ टीमों की संख्या को भी बढ़ाया गया है। 2 अक्टूबर से 11 नवंबर के बीच वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा जहां भारत को ग्रुप ए में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और जिंबॉब्वे के साथ रखा गया है। वही ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम है। ऐसे में इस बार क्रिकेट फैंस के लिए वर्ल्ड कप का रोमांच डबल होने वाला है। इस बार कुल 14 टीमें हिस्सा लेगी जिन्हे दो ग्रुप में बांटा गया है।
टॉप की आठ टीमों ने अपनी रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई किया है। वही मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिंबॉब्वे ने सीधे क्वालीफाई किया है। हालांकि आखिरी की दो टीमें क्वालिफिकेशन के लिए खेलेगी, उसके बाद ही टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।
इस बार नए फॉर्मेट का हुआ ऐलान
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस बार नए फॉर्मेट को लाया गया है। दरअसल 14 टीमों में से सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमों के बीच पहला सुपर सीरीज होगी। इसके बाद 6-6 टीमों के दो ग्रुप होंगे और फिर सुपर सात स्टेज सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा ।
इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान मैच
वर्ल्ड कप 2027 के फॉर्मेट को देखकर ये समझा जा सकता है कि दो बार टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है। पहले राउंड रॉबिन में और फिर सुपर-7 में दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ सकती है। अगर टीम अगले स्टेज में पहुंचती है तो तीसरी बार भी दोनों के बीच हाई वोल्टेज मुकाबले देखने को मिल सकता है।


