TRENDING TAGS :
Womens T20 World Cup: ICC का बड़ा ऐलान, T20 वर्ल्ड कप से पहले इन टीमों से भिड़ेगा भारत
Womens T20 World Cup: ICC Women's T20 World Cup से पहले वार्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी हो गया है। भारतीय महिला टीम 8 जून को वेस्टइंडीज और 10 जून को इंग्लैंड से भिड़ेगी। टूर्नामेंट के लिए अब तक 1.45 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
Womens T20 World Cup: महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट ICC Women's T20 World Cup का रोमांच अब शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट से पहले सभी टीमें अपनी तैयारियों को मजबूत करने के लिए वार्म-अप मैच खेलेंगी। अब इन प्रैक्टिस मुकाबलों का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट से पहले 6 जून से 10 जून तक कई अभ्यास मैच खेले जाएंगे। इन मुकाबलों में दुनिया की कई बड़ी महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने नजर आएंगी। वार्म-अप मैचों का मकसद खिलाड़ियों को वहां की परिस्थितियों में ढालना और टीम की अंतिम तैयारी को मजबूत करना होगा। फैंस को भी इन मैचों में शानदार मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है और सभी की नजरें अब टीमों के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं।
ICC ने जारी किया वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल
International Cricket Council ने महिला ICC Women's T20 World Cup के वार्म-अप मैचों का पूरा प्लान जारी कर दिया है। ये मुकाबले कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स, डर्बी काउंटी ग्राउंड और लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में खेले जाएंगे। मैच दो समय पर होंगे- पहला सुबह 10 बजे और दूसरा दोपहर 3 बजे। भारतीय महिला टीम भी टूर्नामेंट से पहले दो अभ्यास मैच खेलेगी। टीम इंडिया 8 जून को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी, जबकि 10 जून को उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इन मैचों के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपने पहले बड़े मुकाबले में पाकिस्तान का सामना करेगी।
अब तक 1 लाख 45 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके
टूर्नामेंट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ICC के अनुसार अब तक 1 लाख 45 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। यही वजह है कि यह वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप अब तक का सबसे ज्यादा टिकट बिकने वाला टूर्नामेंट बन गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम में खेला जाएगा। महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर साफ है कि इस बार वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिल सकती है।
सुबह 10 बजे मैच खेला जाएगा
ICC Women's T20 World Cup से पहले 6 जून से वार्म-अप मुकाबलों की शुरुआत होगी। पहले दिन नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड के बीच डर्बी में सुबह 10 बजे मैच खेला जाएगा। वहीं साउथ अफ्रीका और आयरलैंड की टीमें लॉफबोरो में आमने-सामने होंगी। दोपहर 3 बजे श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा, जबकि न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें भी लॉफबोरो में भिड़ेंगी। 8 जून को भारतीय महिला टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ कार्डिफ में अपना पहला अभ्यास मैच खेलेगी। इसी दिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच भी बड़ा मुकाबला होगा।
9 जून को स्कॉटलैंड और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा
9 जून को स्कॉटलैंड और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा, जबकि आयरलैंड का सामना बांग्लादेश से होगा। इसके अलावा नीदरलैंड्स और श्रीलंका की टीमें भी आमने-सामने होंगी। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच भी मुकाबला खेला जाएगा। वहीं 10 जून को टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा, जिसे टूर्नामेंट से पहले भारत की सबसे बड़ी तैयारी माना जा रहा है। इसी दिन वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भी कार्डिफ में भिड़ेंगी।


