TRENDING TAGS :
अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में सिर् पानी पिलाता दिखेगा ये खिलाड़ी, गंभीर नहीं देंगे 11 में मौका
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की T20 सीरीज में एक खिलाड़ी केवल बेंच पर ही बैठा रहने वाला है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी इस खिलाड़ी को टीम में मौका नहीं दे पाएंगे।
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों के टी-20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने जा रही है। सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। देखा जाए तो एशियन गेम्स 2026 के लिहाजे से टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है, जिसमें खिलाड़ियों के ऊपर बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाने का दबाव होगा। इसी बीच टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से एक खिलाड़ी का पत्ता कट सकता है जो पूरे सीरीज में केवल बेंच पर बैठा नजर आएगा।
अफगानिस्तान के खिलाफ बेंच पर बैठा रह जाएगा ये खिलाड़ी
बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए एक मजबूत टीम तैयार की है, जिसमें 15 खिलाड़ी शामिल है। यह तो तय है कि इस सीरीज में वही खिलाड़ी नजर आएंगे जिन्हें एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया की तरफ से अपना जलवा दिखाना है।
यही वजह है कि टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के ऊपर खतरा मंडराने लगा है। इस खिलाड़ी ने पिछले कुछ मैचो में जिस तरह का परफॉर्मेंस दिखाया है, उससे ऐसा तय नजर आ रहा है कि गौतम गंभीर भी संजू सैमसन को किसी भी हाल में मौका देते नजर नहीं आएंगे।
कोच गौतम गंभीर इस खिलाड़ी को नहीं देंगे मौका
संजू सैमसन इससे पहले जिंबॉब्वे दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए उन्हें चुना गया है। इसके बावजूद भी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में उन्हें मौका मिलना मुश्किल दिख रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि संजू सैमसन एक ओपनर है लेकिन इस वक्त भारत के पास वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के रूप में मजबूत और धाकड़ ओपनर खिलाड़ी मौजूद है।
इन दोनों खिलाड़ियों के शानदार फार्म में रहते हुए संजू सैमसन का टीम में जगह बना पाना मुश्किल है। गौतम गंभीर संजू सैमसन से भी ज्यादा वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी पर भरोसा करते हैं, जिस कारण संजू सैमसन का पत्ता टीम से कट सकता है।


