TRENDING TAGS :
IND vs AFG: Jio Hotstar नही बल्कि इस प्लेटफॉर्म पर लाइव देख पाएंगे भारत और अफगानिस्तान का मैच
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने वाली है जिसे लेकर क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल है
भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। ये सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। श्रीलंका दौरे से लौटने के बाद टीम इंडिया के कई खिलाड़ी इस वक्त इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।
वहीं कई खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी और अन्य घरेलू लीग में व्यस्त है लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए सभी खिलाड़ी जल्द ही इकट्ठा हो सकते हैं। इस टी20 सीरीज को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है जहां क्रिकेट फैंस इस मैच का आनंद टीवी और डिजिटल लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से भी उठा सकते हैं।
यहां पर लाइव देख सकेंगे IND vs AFG T20I सीरीज
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम कर रही है। इसके बावजूद भी राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए अफगानिस्तान को अपने सभी मैचों की मेजबानी दिल्ली में करनी पड़ रही है। क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि आप इसका लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं और डिजिटल लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव एप पर की जाएगी।
दोनों टीमों के बीच ये सीरीज इसलिए भी दिलचस्प मानी जा रही है क्योंकि भारत के युवा धुरंधर खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी अपने घर पर पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नजर आएंगे। वहीं खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कातिलाना गेंदबाजी भी देखने को मिल सकती है।
अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।


