IND vs IRE: डेब्यू मिलते ही इतिहास रच सकते हैं Vaibhav Suryavanshi... हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा और केएल राहुल टूट सकता है रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi IND vs IRE T20 Series 2026: माना जा रहा है कि Vaibhav Suryavanshi को इस दौरे पर भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

Priya Singh Bisen
Published on: 24 Jun 2026 12:51 PM IST (Updated on: 24 Jun 2026 12:52 PM IST)
Vaibhav Suryavanshi IND vs IRE T20 Series 2026
X

Vaibhav Suryavanshi IND vs IRE T20 Series 2026

Vaibhav Suryavanshi IND vs IRE T20 Series 2026: भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से शुरू होने वाली टी20 सीरीज क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत ही खास होने वाली है। इस सीरीज में सबसे ज़ोरों शोरों पर चर्चा 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें इस दौरे पर भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर वैभव कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं, जिन पर फिलहाल हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे स्टार खिलाड़ियों का कब्जा है।

Hardik Pandya का स्ट्राइक रेट रिकॉर्ड खतरे में

भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में हार्दिक पंड्या सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों में 241.93 के शानदार स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए हैं।

इतना ही नहीं, आयरलैंड के खिलाफ किसी एक टी20 पारी में सबसे अधिक 355.55 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने का रिकॉर्ड भी हार्दिक के नाम है। उन्होंने महज 9 गेंदों पर 32 रन की विस्फोटक पारी खेली थी, जिसमें 4 छक्के शामिल थे। वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए यह रिकॉर्ड भी खतरे में माना जा रहा है।

Rohit Sharma के सबसे अधिक छक्कों पर नजर

भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित ने सिर्फ 4 मैचों में 9 छक्के लगाए हैं। हालांकि दोनों टीमों के बीच कुल मिलाकर सबसे ज्यादा 11 छक्कों का रिकॉर्ड आयरलैंड के कप्तान एंडी बलबिर्नी के नाम दर्ज है।

वैभव सूर्यवंशी घरेलू क्रिकेट और जूनियर स्तर पर अपनी लंबी-लंबी हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अगर उन्हें पूरी सीरीज खेलने का मौका मिलता है तो रोहित का रिकॉर्ड टूटना मुश्किल नहीं माना जा रहा।

KL Rahul और Deepak Hooda का रिकॉर्ड भी निशाने पर

आयरलैंड के खिलाफ किसी एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा 6 छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड केएल राहुल और दीपक हुड्डा के नाम संयुक्त रूप से दर्ज है।

वहीं, एक पारी में चौकों और छक्कों से सबसे अधिक 72 रन बनाने का रिकॉर्ड भी दीपक हुड्डा के नाम है। वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी शैली को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि वह एक ही मैच में इन दोनों रिकॉर्डों को चुनौती दे सकते हैं।

Vaibhav Suryavanshi की बल्लेबाजी बनाती है खास

केवल 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी अपनी निडर बल्लेबाजी के कारण क्रिकेट जगत में अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने कई घरेलू और आयु वर्ग के मुकाबलों में 350 से 400 के बीच स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर सभी को प्रभावित किया है। कई पारियों में वह 10 से ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा भी कर चुके हैं।

यही कारण है कि क्रिकेट विशेषज्ञों की नजरें अब उनके संभावित इंटरनेशनल डेब्यू पर टिकी हैं। अगर आयरलैंड की परिस्थितियों और पिच का उन्हें जल्दी अंदाजा मिल गया, तो वह पहले ही मैच से बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

सीरीज में रहेंगे सबकी नजरों के केंद्र

भारत की युवा टीम के लिए यह सीरीज भविष्य के सितारों को परखने का शानदार अवसर होगी। वहीं वैभव सूर्यवंशी के लिए यह मौका अपने करियर की यादगार शुरुआत करने का हो सकता है। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है और वह अपनी स्वाभाविक आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हैं, तो हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा और केएल राहुल के रिकॉर्ड भी ज्यादा दिन सुरक्षित नहीं रहेंगे। ऐसे में 26 जून से शुरू होने वाली भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज में सभी की नजरें इस युवा बल्लेबाज के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story