TRENDING TAGS :
IND vs NZ: 3 कारण क्यों ईशान किशन को तीसरे वनडे मैच के लिए प्लेइंग XI में मिलना चाहिए मौका
IND vs NZ : ईशान किशन को अभी तक पहले दो मैचों में मौका नहीं मिला है। लेकिन इन तीन कारणों की वजह से उन्हें तीसरे मैच में जरूर खिलाना चाहिए।
Image Source – Social Media
IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। अगर टीम इंडिया तीसरा मुकाबला भी जीतती है तो सीरीज अपने नामं कर लेगी। ऐसे में भारतीय टीम इस मैच के लिए कोई कोताही नहीं बरतना चाहेगी। वहीं मुकाबले को लेकर सबसे बड़ा सवाल है कि क्या प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव होगा या फिर विनिंग कॉम्बिनेशन को ही बरकरार रखा जाएगा।
अगर कोई बदलाव होता है तो फिर ईशान किशन जैसे प्लेयर को मौका देना सही रहेगा। ईशान किशन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, तेज रन बनाने की क्षमता और विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं। अगर भारतीय टीम उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करती है तो वह बल्लेबाजी क्रम को नई ताकत दे सकते हैं। आइए जानते हैं वे 3 बड़े कारण, जिनकी वजह से ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में मौका मिलना चाहिए।
1.बाएं हाथ का बल्लेबाज होने का मिलेगा विकल्प
ईशान किशन को अगर तीसरे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो फिर टीम को मिडिल ऑर्डर में बाएं हाथ के बैटर का विकल्प मिल जाएगा। भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली जैसे दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। ऐसे में ईशान किशन के आने से बल्लेबाजी क्रम में बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाजों का अच्छा कॉम्बिनेशन बन सकता है। इससे न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को अपनी लाइन और लेंथ में लगातार बदलाव करना पड़ेगा। खासकर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ ईशान का आक्रामक अंदाज भारतीय टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जब क्रीज पर दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाज होते हैं तो फिर गेंदबाजों को अपनी लाइन-लेंथ एडजस्ट करने में काफी दिक्कत होती है।
2. तेजी से रन बनाने की क्षमता
ईशान किशन की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत उनका आक्रामक अंदाज है। वह शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं। ईशान किशन मैच फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा ईशान के पास वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का अनुभव भी है। उन्होंने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 210 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। इससे पता चलता है कि वो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के अलावा टिककर लंबी पारी भी खेलना जानते हैं। ऐसे में अगर ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो फिर टीम के बैटिंग ऑर्डर में और भी गहराई आ जाएगी।
3. विकेटकीपिंग का भी देंगे ऑप्शन
ईशान किशन सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि विकेटकीपिंग में भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। वह एक विशेषज्ञ विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर टीम को अतिरिक्त विकेटकीपिंग विकल्प दे सकते हैं। केएल राहुल भी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं, लेकिन ईशान को मौका मिलने से भारतीय टीम के पास एक अतिरिक्त विकल्प होगा। साथ ही उनकी आक्रामक बल्लेबाजी मध्यक्रम को भी मजबूती दे सकती है।
तीसरे वनडे में कैसी हो सकती है भारत की रणनीति?
भारत ने शुरुआती दोनों वनडे मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 4 रन से हराया था। ऐसे में भारतीय टीम के पास तीसरे मुकाबले में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का अच्छा मौका है। ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करके टीम मैनेजमेंट उनकी फॉर्म और वनडे में उपयोगिता का आंकलन कर सकता है।


