रोहित-विराट डक पर आउट, श्रेयस अय्यर का भी नहीं खुला खाता; शून्य के स्कोर पर भारत ने गंवाए 3 विकेट

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। भारत ने पहले ही ओवर में बिना खाता खोले 3 विकेट गंवा दिए।

Sawan Gupta
Published on: 13 Nov 2026 12:17 PM IST
IND vs NZ
X

IND vs NZ

IND vs NZ 4th ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चौथे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। 334 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में तीन बड़े झटके लग गए। कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर भी बिना खाता खोले चलते बने। इस तरह भारत ने बिना खाता खोले ही 3 विकेट गंवा दिए। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने तीनों बल्लेबाजों को आउट कर भारतीय खेमे में खलबली मचा दी।

पहले ओवर में ही रोहित, विराट और अय्यर हुए आउट

334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करने उतरे। लेकिन पारी की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे। वह सिर्फ एक गेंद खेलकर फिन एलन के हाथों कैच आउट हुए और अपना खाता तक नहीं खोल पाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर सके। मैट हेनरी ने पांचवीं गेंद पर विराट को बोल्ड कर दिया। वो भी शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए इस मैच के कप्तान श्रेयस अय्यर भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। पहली ही गेंद पर वो भी मैट हेनरी का शिकार बन गए। इस तरह भारतीय टीम ने बिना खाता खोले पहले ही ओवर में 3 विकेट गंवा दिए।

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 334 रनों का लक्ष्य

इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 333 रन बनाए। टीम की ओर से विल यंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 108 गेंदों पर 125 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 4 छक्के लगाए। टिम साइफर्ट ने 48 गेंदों पर 58 रन बनाए, जबकि फिन एलन ने 30 गेंदों पर 41 रन की तेज पारी खेली। इन पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 334 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने 10 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट लिए। गुनूर बराड़ ने 2 विकेट हासिल किए। आकिब नबी को भी 2 सफलताएं मिलीं। अर्शदीप सिंह और नमन धीर ने एक-एक विकेट लिया। अब देखना होगा कि शुरुआती झटकों के बाद भारतीय बल्लेबाज किस तरह पारी को संभालते हैं और क्या टीम इंडिया 334 रनों का लक्ष्य हासिल कर पाती है।

Sawan Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Sawan Gupta

Mail ID - sawangupta.30@gmail.cominfo@newstrack.com

सावन गुप्ता 10 साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता में हैं। स्पोर्ट्स, मनोरंजन, पॉलिटिक्स और क्राइम से संबंधित खबरों में उनकी विशेष रुचि है। सावन ने पत्रकारिता में एडवांस डिप्लोमा किया है और वे कई अग्रणी समाचार संस्थानों में काम कर चुके हैं।

Next Story