IND vs NZ : पहले वनडे में किसे मिलेगा मौका? दिग्गज खिलाड़ी को बैठना पड़ सकता है बाहर

IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को होने वाले पहले वनडे मुकाबले में किन-किन प्लेयर्स को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है और किन्हें बाहर बैठाया जा सकता है, उसकी पूरी डिटेल्स जानिए।

Sawan Gupta
Published on: 3 Nov 2026 6:47 PM IST (Updated on: 3 Nov 2026 6:57 PM IST)
IND vs NZ 1st ODI
X

Image Source – Social Media

IND vs NZ Playing XI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को ऑकलैंड के इडेन पार्क मैदान में पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। T20I सीरीज 3-2 से अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया अब इस वनडे श्रृंखला के लिए पूरी तरह से तैयार है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल प्लेइंग XI को लेकर है कि किसे मौका मिल सकता है और किसे ड्रॉप किया जा सकता है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली का दिखेगा जलवा

अगर हम IND vs NZ के बीच होने वाले पहले मैच की प्लेइंग की बात करें तो कप्तान शुभमन गिल के साथ ओपनर के तौर रोहित शर्मा नजर आ सकते हैं। उसके बाद दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे। चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर और पांचवें नंबर पर विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल को मौका दिया जा सकता है। इशान किशन और नमन धीर में से किसी एक को ही मौका मिलने की उम्मीद है। नीतीश कुमार रेड्डी भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है। वहीं तेज गेंदबाज के तौर पर अर्शदीप सिहं, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

कुलदीप यादव को मिलेगा मौका?

हालांकि अगर यह प्लेइंग इलेवन खिलाई जाती है तो फिर कुलदीप यादव जैसे बेहतरीन गेंदबाज को बाहर बैठना पड़ सकता है। कुलदीप को T20I सीरीज के दौरान भी मौका नहीं मिला था और अगर तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिन ऑलराउंडर के साथ टीम मैनेजमेंट जाता है तो फिर कुलदीप यादव को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ सकता है। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ भी बाहर रह सकते हैं।

पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित Playing XI

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन/ नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार।

कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच ऑकलैंड के इडेन पार्क मैदान में है। इस मैदान में पहली पारी का औसत स्कोर 286 रन है और जनवरी 2020 से इस मैदान में खेले गए चार में से तीन मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। अगर आपको इस मैच का सीधा प्रसारण देखना है तो फिर आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल पर सोनी लिव ऐप पर मैचों को देखा जा सकता है।

Sawan Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Sawan Gupta

Mail ID - sawangupta.30@gmail.cominfo@newstrack.com

सावन गुप्ता 10 साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता में हैं। स्पोर्ट्स, मनोरंजन, पॉलिटिक्स और क्राइम से संबंधित खबरों में उनकी विशेष रुचि है। सावन ने पत्रकारिता में एडवांस डिप्लोमा किया है और वे कई अग्रणी समाचार संस्थानों में काम कर चुके हैं।

Next Story