TRENDING TAGS :
IND vs NZ: श्रेयस अय्यर कप्तान, ईशान किशन उपकप्तान; चौथे वनडे में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
IND vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। जानिए किन-किन प्लेयर्स को मौका मिल सकता है।
Image Source – Social Media
IND vs NZ 4th ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट मौन्गानुई में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसकी वजह यह है कि शुभमन गिल और केएल राहुल आखिरी दो वनडे से बाहर हो गए हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी संभालेंगे, जबकि ईशान किशन को उपकप्तान बनाया गया है। दोनों खिलाड़ियों के सामने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारत की बढ़त को और मजबूत करने की चुनौती होगी।
गिल और राहुल की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन भी बदली-बदली नजर आएगी। जिन खिलाड़ियों को अभी तक सीरीज में मौका नहीं मिला है, उन्हें इस मैच में खेलने का मौका मिल सकता है। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।
ईशान किशन करेंगे रोहित शर्मा के साथ ओपन
ओपनर के तौर पर इस मैच में रोहित शर्मा के साथ कप्तान ईशान किशन खेलते नजर आ सकते हैं। हालांकि ऋतुराज गायकवाड़ का भी ऑप्शन है लेकिन आंकड़े ईशान किशन के पक्ष में हैं। ऐसे में वो गिल की अनुपस्थिति में ओपन कर सकते हैं। विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर उतर सकते हैं। वहीं मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल की जगह ऋतुराज गायकवाड़ खेलते हुए नजर आ सकते हैं। तिलक वर्मा और नमन धीर भी खेलते नजर आ सकते हैं। ऐसे में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
गेंदबाजी में भी हो सकता है बदलाव
अंशुल कंबोज के बाहर होने के बाद मोहम्मद सिराज को प्लेइंग XI में मौका मिल सकता है। उनके अलावा अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और आकिब नबी तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल की भूमिका अहम होगी। कुलदीप यादव भी टीम में शामिल हैं, लेकिन उनको खिलाया जाएगा या नहीं, यह पूरी तरह से परिस्थितियों पर निर्भर करता है।
भारत के पास सीरीज जीतने का मौका
भारत पांच मैचों की इस वनडे सीरीज में फिलहाल 2-0 से आगे है। टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते थे, जबकि तीसरा वनडे बारिश के कारण बिना गेंद फेंके रद्द हो गया था। ऐसे में चौथा मुकाबला जीतकर भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त को निर्णायक बना सकती है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की कोशिश होगी कि वह मुकाबला जीतकर सीरीज में वापसी की उम्मीद कायम रखे।
NZ के खिलाफ चौथे वनडे के लिए भारत की संभावित XI
रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, नमन धीर, अक्षर पटेल, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह।


