TRENDING TAGS :
IND vs PAK: 3 भारतीय खिलाड़ी जो पाकिस्तान के खिलाफ राइजिंग एशिया कप में लगा सकते हैं धुआंधार शतक
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबला होने जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के यह 3 खिलाड़ी धुआंधार शतक लगा सकते हैं।
Image Source – Social Media
IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हो और रोमांच की उम्मीद न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर हराने के बाद अब एक बार फिर दोनों देशों की टीमें आमने-सामने हैं। इस बार ACC मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया ए और पाकिस्तान शाहीन्स के बीच मुकाबला होगा।
22 नवंबर को दोहा में होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम के पास कई ऐसे बल्लेबाज हैं, जो अपने दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं। ऐसे में हम आपको उन तीन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मैच में धुआंधार शतक जड़ सकते हैं।
1.अभिषेक शर्मा
इस लिस्ट में पहला नाम सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का है। अभिषेक अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह पावरप्ले में ही अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर दबाव बना देते हैं। आते ही वह बड़े-बड़े शॉट्स खेलने शुरु कर देते हैं। महज कुछ ही गेंदों पर वो मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं। अभिषेक की सबसे बड़ी ताकत स्पिन और तेज गेंदबाजों दोनों के खिलाफ आक्रामक अंदाज में रन बनाना है। पाकिस्तान के खिलाफ वह टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। अगर उनका बल्ला चल गया तो निश्चित तौर पर वो टीम इंडिया के लिए इस मैच में शतक जड़ सकते हैं।
2.वैभव सूर्यवंशी
इस लिस्ट में दूसरा नाम 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का है। वैभव ने बेहद कम उम्र में ही अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में एक पहचान बना ली है। उनके पास बड़े शॉट खेलने की जबरदस्त क्षमता है।
वैभव की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की ओर से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 84 गेंदों पर 190 रन ठोक दिए थे। इस पारी में उन्होंने 15 छक्के और 16 चौके लगाए थे। वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे। इसके अलावा आईपीएल 2026 में भी उनके बल्ले का कमाल देखने को मिला था। उन्होंने कई आक्रामक पारियां खेली थीं और टीम को मैच जिताए थे।
ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ वैभव का आक्रामक अंदाज देखने लायक हो सकता है। अगर वह क्रीज पर टिक गए तो पाकिस्तानी गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
3.तिलक वर्मा
चाहे एशिया कप 2025 का फाइनल हो या फिर एशियन गेम्स का फाइनल, तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अहम मौकों पर परफॉर्म किया ही है। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ खेलने में काफी मजा आता है। तिलक मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं और जरूरत पड़ने पर पारी को संभालने के साथ तेजी से रन बनाने की क्षमता भी रखते हैं। तिलक की खासियत यह है कि वह परिस्थितियों के हिसाब से अपना गियर चेंज कर सकते हैं। वह इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम के कप्तान भी हैं। ऐसे में उनके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारी रहने वाली है और वो जरूर बेहतर करना चाहेंगे।
कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला?
भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का ग्रुप मुकाबला 22 नवंबर को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर की राजधानी दोहा में आयोजित हो रहा है।


