TRENDING TAGS :
जापान से हारते- हारते बची टीम इंडिया, वाशिंगटन सुंदर और अय्यर ने दिलाई 2 रन से जीत
भारत और जापान के बीच खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया को दो रन से जीत मिली। जीत के बेहद करीब पहुंचने के बाद भी जापान की टीम के खिलाफ भारत ने आखरी ओवर में बाजी पलट दिया।
पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत और जापान के बीच में बड़ा ही रोमांचक मुकाबला देखा गया, जिसमें भारत ने 2 रन से जीत हासिल की। दरअसल बारिश के कारण मैच काफी देर से शुरू हुआ और फिर मैच को 5-5 ओवर का रखने का फैसला किया गया। यही वजह थी कि इस मैच के आखिरी गेंद में जीत और हर तय हुई। जापान की टीम एक पल जीत के इतने करीब दिखी कि लगा भारत के हाथ से मौका चला जाएगा लेकिन आखिरी ओवर में टीम इंडिया ने कमाल कर दिया।
कमजोरी दिखी टीम इंडिया की बल्लेबाजी
टॉस जीतकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 5 ओवर के इस खेल में टीम इंडिया ने चार विकेट खोकर 32 रन बनाए। इसके जवाब में जापान की टीम 30 हीं रन बना सकी और भारत को दो मैच से जीत मिली। अगर आखिरी ओवर के रोमांच की बात करें तो जापान की टीम को जीत के लिए 8 रनों की आवश्यकता थी। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों ने उन पर पूरी तरह दबाव बनाए रखा और सिर्फ 6 रन बनाने का मौका दिया।
हालांकि इस अहम मैच में अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी बिना खाता खोले आउट हुए। वहीं संजू सैमसन भी केवल 9 रन बना पाए। इशान किशन भी तीन रन बनाकर पेवेलियन लौटे। जैसे तैसे श्रेयस अय्यर ने पारी संभाली और 16 रन बनाए।
जापान पर दिखा भारतीय गेंदबाजों का दबदबा
जापान की टीम की शुरुआत भी काफी खराब रही और पूरे पांच ओवर के दौरान भारतीय गेंदबाजों का दबदबा दिखा। पहले ओवर में इशान किशन की सटीक थ्रो से लचलान यामामोटो- लेक रन आउट हुए। वही वाशिंगटन सुंदर के हाथों इब्राहिम दूसरे ओवर में आउट हुए। चौथे ओवर में केंडल काडोवाकी फ्लेमिंग के रूप में जापान को तीसरा झटका लगा। इसके बाद ही टीम के लिए मैच में वापसी कर पाना मुश्किल हो गया। यह मुकाबला एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं था लेकिन एशियन गेम्स की तैयारी के लिहाजे से टीम इंडिया के लिए यह मैच काफी अहम था।


