कोहली- गिल के शतक से जीता भारत, वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 8 विकेट से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया। विराट कोहली और शुभमन गिल की तूफानी शतक ने भारत को पहले वनडे में ये शानदार जीत दिलाई है।

kalpkalal
Published on: 27 Sept 2026 11:24 PM IST
कोहली- गिल के शतक से जीता भारत, वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 8 विकेट से हराया
X

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने आठ विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 293 रन बनाएं। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 50 गेंद शेष रहते हुए मात्र दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस शानदार जीत में विराट कोहली और शुभमन गिल की शतकीय पारी भी शामिल है जिन्होंने भारत को इस सीरीज में शानदार शुरुआत दिलाई है।

कोहली- गिल की बल्लेबाजी ने तोड़ी वेस्टइंडीज की कमर

टीम इंडिया के अगर बल्लेबाजी की बात करें तो कप्तान शुभमन गिल ने पारी का आगाज करते हुए आक्रामक रूप से बल्लेबाजी की, जिन्होंने 108 गेंद पर कुल 110 रन बनाए। इस दौरान गिल ने 13 चौके और एक छक्के लगाए। हालांकि दूसरे छोर से रोहित शर्मा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 32 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने बची हुई सारी कसर निकाल दी और 88 गेंद पर 139 रनों की धुआंधार नाबाद पारी खेली।

अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने 10 चौके और 9 छक्के लगाए। वही ऋतुराज गायकवाड को ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, वो 19 गेंद में 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

कमजोर रही वेस्टइंडीज की गेंदबाजी

भारतीय बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ किस तरह दबदबा बनाया, इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि 74 के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में वेस्टइंडीज को पहली सफलता मिली, जहां अल्जारी जोसेफ ने रोहित का विकेट लिया।

इसके बाद भारत को 34वें ओवर में 225 के स्कोर पर रोस्टन चेज ने शुभमन गिल को पवेलियन भेज कर दूसरा झटका दिया, तब तक दिल ने अपनी टीम के लिए अपना काम कर दिया था। कुल मिलाकर देखा जाए तो भारतीय बल्लेबाजों के आगे वेस्टइंडीज के गेंदबाज पूरे विवश नजर आए।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story