TRENDING TAGS :
वेस्टइंडीज के साथ भारत ने किया हिसाब बराबर, 14 रन से जीता तीसरा T20, 2-1 की बनाई बढ़त
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने 14 रन से जीत हासिल की है। अब इस सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जहां 20 ओवर में भारतीय टीम ने 223 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना पाई, जहां भारत ने 14 रन से इस मैच को अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ भारत ने इस सीरीज में शानदार वापसी कर ली है।
तीसरे T20 में भारत ने वेस्टइंडीज को हराया
इस मैच में अगर टीम इंडिया के बल्लेबाजी की बात करें तो ओपनिंग करने आए संजू सैमसन कुछ खास नहीं कर पाए और केवल तीन रन बनाकर चलते बने। अभिषेक शर्मा ने 30 गेंद पर 69 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। इसी के साथ अभिषेक टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे तेज 2000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। इसके बाद ईशान किशन ने 37 रन, तिलक वर्मा ने 28 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिवम दुबे की जगह टीम में आए नीतीश कुमार रेड्डी 21 रन बनाने में सफल हुए। तीसरा T20 जीतने के साथ टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 की बढ़त लेने में कामयाब हुई है।
भारतीय गेंदबाजों के आगे नहीं चला वेस्टइंडीज का बल्ला
वेस्टइंडीज की टीम ने शुरुआत अच्छी नही थी। मिडिल ओवर में ही टीम धराशाही हो गई। टीम के लिए कामिल पूरण ने सबसे ज्यादा 42 रन, वही सिमरोन हेटमायर ने 43 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में शेरफेन रदरफोर्ड 32 रन और शैमर स्प्रिंगर ने 35 रन बनाकर इस पारी को आगे ले जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। भारतीय गेंदबाजों ने टीम द्वारा बनाए गए स्कोर को बखूबी डिफेंड किया और पिछले मैच में जो गलती की थी उसे दोहराई नहीं।
टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह ने अपनी फिरकी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को फंसाया और अपने चार ओवर के कोटे में तीन विकेट हासिल किया। इसके अलावा नमन धीर ने 2, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 सफलता हासिल की।


