इकाना स्टेडियम में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच ड्रॉ पर खत्म, देवदत्त पडिक्कल बने प्लेयर ऑफ द मैच

IND vs AUS Match: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चार दिवसीय टेस्ट मैच 16 सितंबर से खेला जा रहा था। जो मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 19 Sept 2025 7:07 PM IST (Updated on: 19 Sept 2025 9:28 PM IST)
India vs Australia match in Lucknow
X

India vs Australia match in Lucknow (Photo: Social Media)

IND vs AUS Match: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। मैच में शानदार 150 रनों की पारी खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 98 ओवर में 6 विकेट खो करके 532 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। उसके बाद भारत ने 141 ओवर में 7 विकेट खोकर 531 रन पर पारी घोषित की। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 16 ओवर में 56 रन बना लिए थे। तभी मैच ड्रॉ पर खत्म घोषित कर दिया गया।

पडिक्कल का मैच में जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चार दिवसीय टेस्ट मैच 16 सितंबर से खेला जा रहा था। उसमें भारत ने पहली पारी 531 रन बनाकर के चौथे दिन घोषित कर दी थी। इसमें देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। देवदत्त पडिक्कल ने 281 गेंदों पर 14 चौके और 1 छक्के की मदद से 150 रन बनाए। जबकि उप-कप्तान ध्रुव जुरेल ने 197 गेंदों पर 13 चौके और 4 छक्कों के साथ 140 रन की शानदार पारी खेली। इस मैच में 150 रनों की पारी खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


चार दिवसीय मैच ड्रॉ पर हुआ समाप्त

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में कोरी रॉकी चार्ली ने 3 विकेट लिए। जबकि अन्य गेंदबाजों को फर्गस ओ नील, जेवियर बार्टलेट, लियाम स्कॉट और कूपर कोनोली को एक-एक विकेट मिला। मैच के अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 56 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सैम कोंटास ने 49 गेंदों पर 27 रन और कैंपबेल केल्लावे ने 47 गेंदों पर 24 रन बनाए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा, तनुष कोटियान, हर्ष दुबे और खलील अहमद ने गेंदबाजी की, लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके। इसके बाद मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया।


बरसात के कारण मैच में पूरे ओवर नहीं

उससे पहले मैच के तीसरा दिन टीम के उपकप्तान ध्रुव जुरेल ने 115 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 132 गेंदों पर 113 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ देवदत्त पडिक्कल 178 गेंदों पर 86 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने मिलकर 247 गेंदों पर 181 रनों की शानदार साझेदारी की थी। इस बरसात से प्रभावित मैच में पूरे ओवर नहीं खेल पाएं गए। इस मैच में भारत ए की टीम में श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, नारायण जगदीसन, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, तनुश कोटियन, हर्ष दुबे, प्रसीद कृष्णा, गुरनूर बरार और खलील अहमद थे।


उपकप्तान ध्रुव जुरैल की पीसी

लखनऊ में इंडिया टीम के उपकप्तान ध्रुव जुरैल ने आस्ट्रेलिया ए और भारत ए मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस की है। उन्होंने सेंचुरी को लेकर कहा कि पहले सेंचुरी को लेकर फर्क पड़़ता था, लेकिन अब नहीं पड़ता है। अब टीम को जीतना जरूरी है। यहां होम कंडीशन का फायदा मिला है। यूपी-20 लीग में खेल चुका हूं। मैच के दौरान व दोनों टीमों के 10 विकेट नहीं गिरने पर उन्होंने कहा कि बैटर्स के लिए पिच मुफीद थी। लाल मिट्टी की पिच है। बॉल अधिक स्पिन नहीं हो रही थी। बाउंस 'कम थी। बैटर्स के लिए अच्छी थी। हां, बॉलर्स के लिए थोड़ी मुश्किल थी। उन्होंने आगे कहा पांच दिन के लिए अगर मैच होता तो यह पिच अच्छी होती।

1 / 3
Your Score0/ 3
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - prashantdixit916917@gmail.com

Reporter

Next Story