लखनऊ में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 9 विकेट खोकर बनाएं 350 रन, मानव सुथार को 5 सफलता

IND vs AUS Match: टॉस जीतकर भारत 'ए' के कप्तान ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 84 ओवर में 9 विकेट खोकर 350 रन बनाए।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 23 Sept 2025 7:40 PM IST
लखनऊ में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 9 विकेट खोकर बनाएं 350 रन, मानव सुथार को 5 सफलता
X

IND vs AUS Match: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा चार दिवसीय टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जिस मैच का पहला दिन भारतीय स्पिनर मानव सुथार के नाम रहा है। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने 28 ओवर में 93 रन देकर 5 विकेट झटक लिए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 84 ओवर में 9 विकेट खोकर 350 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत रही खराब

टॉस जीतकर भारत 'ए' के कप्तान ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और 12 रन के स्कोर पर कैंपवेल केलावे 9 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर साईं सुदर्शन के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद कप्तान नेथन मैक्सवीनी और सैम कोंटास ने दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की। कोंटास ने 91 गेंदों में 49 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हुए। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन जैक एडवर्ड ने बनाए।


मानव सुथार ने झटके 5 विकेट

उन्होंने मध्यक्रम में आकर 78 गेंदों पर 88 रन की पारी खेली। जिसमें 14 चौके और 1 छक्का शामिल था। कप्तान नेथन मैक्सवीनी ने 162 गेंदों पर 74 रन बनए, इन दोनों के आउट होने के बाद मानव सुथार ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया और ऑस्ट्रेलिया के मध्य और निचले क्रम को तहस-नहस कर दिया। मानव सुथार ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। उनके अलावा, गुरनूर ब्रार ने 13 ओवर में 77 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को 1-1 विकेट मिला। वहीं नितीश कुमार और आयुष बडोनी को सफलता नहीं मिली।


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत ए की टीम: जगदीशन नारायण (विकेटकीपर), केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरैल (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, आयुष बदौनी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार और मानव सुथार।

ऑस्ट्रेलिया ए की टीम: सैम कोंटास, कैंपवेल केलावे, नेथन मैक्सवीनी (कप्तान), ऑलिवर पीक, कूपर कॉनली, जोश फिलिप (विकेटकीपर), जैक एडवर्ड, विल सदरलैंड, टॉड मर्फी, हेनरी थॉर्टन और रॉकीचॉली।

1 / 2
Your Score0/ 2
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - prashantdixit916917@gmail.com

Reporter

Next Story