×

India Vs Japan Hockey Match: एशियंन चैंपियन ट्राफी में भारत की बड़ी जीत, भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

India Vs Japan Hockey Match: भारतीय टीम ने एशिंयन चैपिंयन ट्राफी में बेहतरीन खेल दिखाते हुए जापान को 6-0 से हराया।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu RaoNewstrack Network
Published on: 19 Dec 2021 1:57 PM GMT (Updated on: 19 Dec 2021 2:03 PM GMT)
India Vs Japan Hockey Match: एशियंन चैंपियन ट्राफी में भारत की बड़ी जीत, भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची
X

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

India Vs Japan Hockey Match: भारतीय हॉकी टीम ने एशियंन चैंपियंस ट्राफी 2021 (Asian Champion Trophy 2021) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने जापान को क्वार्टर फाइनल मैच में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारतीय टीम ने एशिंयन चैपिंयन ट्राफी में बेहतरीन खेल दिखाते हुए जापान को 6-0 से हराया। एशियंन चैंपियन ट्राफी के चौथे क्वावार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह ने शानदार खेल दिखाया है।

भारतीय टीम ने पूरे मैच में जापान पर बनाए रखा दबाव

भारतीय टीम पूरे मैच जापान पर दबाव बनाए रखा था। टीम इंडिया ने पहला क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर पाई। लेकिन पहले क्वार्टर के बाद टीम इंडिया ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दूसरे क्वार्टर के दो गोल करके टीम इंडिया को मजबूती दी। और जापान से 2-0 से आगे निकल गई। यह दोनों गोल दिलप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर के माध्यम से किया।

तीसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने एक और गोल करके जापान पर शिकंजा कस लिया। यह गोल जरमनप्रीत सिंह ने किया। नतीजनत टीम इंडिया तीसरे क्वार्टर में 3-0 से जापान से आगे निकल गई। जिसके बाद भारतीय टीम ने आखिरी और चौथे क्वार्टर में शानदार खेल दिखाते हुए 3 गोल करके करीब जीत पक्की कर दी।

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)


चौथे क्वार्टर में टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत करते हुए एक गोल करते हुए 4-0 की बढ़त बना ली है। यह गोल टीम इंडिया के सुमित नेनम ने गोल किया।

जिसके बाद चौथे क्वार्टर में सुमित नेनन के गोल करने के एक मिनट बाद ही शमशेर सिंह ने मैच में अपना पहला गोल करते हुए टीम इंडिया के स्कोर को 5-0 कर दिया। 5-0 होने का बाद करीब भारतीय टीम ने अपनी जीत निश्चित कर ली थी,लेकिन क्वार्टर के आखिरी सात मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने गोल करके टीम इंडिया की जीत को सुनिश्चित कर दिया। और भारतीय टीम ने जापान को 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story