TRENDING TAGS :
टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर टीम इंडिया ने ये उपलब्धि हासिल की है।
एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला एक तरफा रहा और भारत को 147 रनों से जीत मिली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और उनके लिए यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ। टीम इंडिया ने 20 ओवर के इस खेल में तीन विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 69 रन पर ऑल आउट हो गई और बड़े अंतर से इस मुकाबले को गंवाया। टीम इंडिया का लगातार ये दूसरा गोल्ड मेडल है।
एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने जीता गोल्ड
फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 79 रन, शेफाली वर्मा ने 48 रन और रिचा घोष ने महत्वपूर्ण 49 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने इस मैच में 11000 अंतर्राष्ट्रीय रन भी पूरा किया। श्रीलंका का कोई भी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर अपना प्रभाव नहीं छोड़ सका। यही वजह है कि टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही।
टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए सिर्फ 9.6 ओवर में 99 महत्वपूर्ण रन जोड़े। इसके अलावा आखिरी के ओवर में रिचा घोष की भी आतिशी बल्लेबाजी नजर आई। यही वजह है कि विकेट गिरने के बाद भी टीम इंडिया के स्कोर को कोई फर्क नहीं पड़ा।
भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टी20 इंटरनेशनल में रनों के लिहाजे से यह सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। भारत की ओर से दिए गए 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की ओर से ओपनर और कप्तान चामरी अटापट्टू ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। इसके अलावा किसी खिलाड़ी ने उनका साथ नहीं दिया। भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाएं। वही शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी को दो-दो विकेट मिले। यह श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम की टी-20 अंतराष्ट्रीय इतिहास की सबसे बड़ी हार है।


