एशियन गेम्स में जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, अब फाइनल में जाने के लिए इस टीम से भिडंत

एशियन गेम्स 2026 का आगाज हो चुका है जहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान को हराकर अब सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। यहां पर भारतीय महिला टीम का सामना बांग्लादेश से होना है।

kalpkalal
Published on: 19 Sept 2026 8:38 AM IST
एशियन गेम्स में जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, अब फाइनल में जाने के लिए इस टीम से भिडंत
X

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जापान की महिला क्रिकेट टीम के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इस दौरान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जापान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां पर टीम का सामना बांग्लादेश से होना है।

सेमीफाइनल में टीम इंडिया का बांग्लादेश से होगा सामना

सेमी फाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना बांग्लादेश महिला टीम से होगा। आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम यहां बहुत बड़ा तोहफा लेकर आ रही है। दरअसल आईसीसी की फुल मेंबर टीम होने के कारण बांग्लादेश को एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए सीधे प्रवेश मिला था, पर 17 सितंबर को बांग्लादेश और चीन के बीच जो क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाना था, वह गीली आउटफील्ड के कारण रद्द हो गया, जहां बेहतर इंटरनेशनल टी20 रैंकिंग के कारण बांग्लादेश ने सीधे सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। बांग्लादेश की महिला टीम का एशियन गेम्स में शानदार रिकार्ड रहा है। ऐसे में टीम इंडिया को यहां सावधान रहने की जरूरत है।

जापान के खिलाफ टीम इंडिया को मिली एक तरफा जीत

आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर टीम इंडिया ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया और बल्लेबाजी करते हुए जापान की टीम ने 19.5 ओवर में 57 रन बनाए। जापान के बल्लेबाजों में पूरी तरह से निराश किया। टीम के कई ऐसे खिलाड़ी रहे जो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए, जिस कारण टीम की यह बुरी हालत हुई। इसके जवाब में टीम इंडिया ने मात्र पांच ओवर में इस लक्ष्य को हासिल करते हुए 8 विकेट से मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा को भी एक-एक सफलता मिली।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story