TRENDING TAGS :
बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में टीम इंडिया, गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से होगी भिड़ंत
एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को 114 रन के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां गोल्ड मेडल के लिए अब टीम की भिड़ंत श्रीलंका से होनी है।
इस वक्त एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी शानदार नजर आ रहा है। दूसरे सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर भारत ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका पहले ही फाइनल का टिकट कटा चुका है, जहां दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल के लिए भिडंत होगी। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की ओर से शेफाली वर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का पहला और तूफानी शतक लगाया, जिन्होंने भारत की इस जीत में अहम भूमिका निभाई।
बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और शेफाली वर्मा की तूफानी शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाएं। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर ऑल आउट हो गई, जहां भारत को इस एक तरफा मुकाबले में बड़े ही आसान तरीके से जीत मिली। हालांकि इसका क्रेडिट भारतीय गेंदबाजों को भी जाता है। भारतीय टीम की ओर से नंदिनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर बांग्लादेश की महिला टीम को बैक फुट पर धकेल दिया। इसके अलावा श्री चरणी ने दो विकेट लिए, जबकि क्रांति गौर और श्रेयंका पाटिल ने एक विकेट लिए।
गोल्ड जीतने से एक कदम दूर है टीम इंडिया
यह लगातार दूसरी बार है जब भारतीय महिला टीम दूसरे संस्करण में गोल्ड मेडल जीतने के लिए उतरेगी। एशियन गेम्स 2026 में भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच 22 सितंबर को भारतीय समय अनुसार सुबह 10:30 बजे खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल को लेकर भिडंत होगी। वही कांस्य पदक के मुकाबले में पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम में आमने-सामने होगी।


