चोटिल पंत टीम में, फिर शमी के साथ नाइंसाफी क्यूं? न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम सेलेक्शन पर उठे सवाल

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट स्क्वाड का ऐलान होने के बाद कई सवाल खड़े हो चुके हैं। एक तरफ इंजर्ड होने के बावजूद ऋषभ पंत को टीम में रखा गया है। वहीं पूरे फिट होकर भी मोहम्मद शमी स्क्वाड से बाहर है, जिसके बाद टीम सेलेक्शन सवालों के घेरे में आ गया हैं।

kalpkalal
Published on: 17 Oct 2026 6:58 PM IST
चोटिल पंत टीम में, फिर शमी के साथ नाइंसाफी क्यूं? न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम सेलेक्शन पर उठे सवाल
X

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पहले ही स्क्वाड का ऐलान किया जा चुका है, जहां हाल ही में वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड की घोषणा की गई। हालांकि इसमें एक नाम होने की उम्मीद थी, पर वह नाम गायब रहा। वह नाम किसी और का नहीं मोहम्मद शमी का था। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि चोट से जूझ रहे ऋषभ पंत को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

वही प्रसिद्ध कृष्णा का चयन भी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है। ऐसे में सारी नाइंसाफी मोहम्मद शमी के साथ ही क्यों.. आखिर उन्हें टीम में कब मौका दिया जाएगा। फैंस को ये बात इसलिए खटक रही है क्योंकि वह फिट है और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा कर रहे हैं।

फार्म में शमी, फिर भी BCCI नहीं दे रही मौका

भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर पांच टी20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज के अलावा दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। एक तरफ टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह ने टीम में वापसी की है। वहीं तेज गेंदबाज के रूप में अंशुल कंबोज और आकाशदीप को टीम में जगह दिया गया है, लेकिन इस बीच मोहम्मद शमी का नाम ना होना चर्चा का विषय बन चुका है। इस खिलाड़ी ने बंगाल की ओर से रणजी ट्रॉफी 2026-27 में 5 विकेट लेकर अपने दमदार फॉर्म को प्रदर्शित किया था। इसके बावजूद भी उन्हें टीम में मौका नहीं दिया गया।

ऐसे में जब स्क्वाड में मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे सभी खिलाड़ियों की जगह है तो अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में कई अहम मौके पर अपनी उपयोगिता साबित की है, उनका ना होना किसी को भी रास नहीं आ रहा है। हालांकि अभी तक चयनकर्ताओं ने शमी को बाहर रखने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है।

चोट के बावजूद पंत और प्रसिद्ध कृष्णा स्क्वाड में

हाल ही में ईरानी कप के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को साइड स्ट्रेन की समस्या हुई थी। ऋषभ पंत रेस्ट ऑफ़ इंडिया की कप्तानी करते हुए पहली पारी में स्विप शॉट खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद उन्हें आगे के मैच से बाहर होना पड़ा था। इसके बावजूद बीसीसीआई ने उन्हें टेस्ट टीम में जगह दी है। प्रसिद्ध कृष्णा का भी कुछ ऐसा ही हाल है, जिनके खेलने पर फिटनेस की शर्त लागू है। वह पिछले दो सप्ताह से रिकवरी, स्ट्रैंथ और कंडीशनिंग पर काम कर रहे हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में शुरुआती 3 मैचों के लिए शामिल किया गया है।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story