×

IPL 2025: इन 3 अनकैप्ड खिलाड़ी पर होगी सबकी नजर, डेब्यू में मचाएंगे धमाल

IPL 2015: टीमों को भी उनके टैलेंट पर काफी भरोसा रहता है। ऐसे ही कुछ भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी इस बार यानी आईपीएल 2025 में होंगे।

Anupma Raj
Published on: 21 March 2025 2:26 PM IST
IPL 2025: इन 3 अनकैप्ड खिलाड़ी पर होगी सबकी नजर, डेब्यू में मचाएंगे धमाल
X

IPL 2025 (Credit: Social Media)

Uncapped Indians IPL debut: इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन कई अनकैप्ड खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सकता है। दरअसल IPL की ये खासियत है कि, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां नए टैलेंट को अपना हुनर दिखाने का मंच मिलता है।

कई खिलाड़ियों ने आईपीएल के जरिए नेशनल क्रिकेट टीम में जगह बनाई और उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा है। इस लीग में अनकैप्ड प्लेयर भी रातों-रात स्टार बन जाते हैं और उन्हें पूरी दुनिया पसंद करने लगती है।


आईपीएल के अपने डेब्यू सीजन में अधिकतर खिलाड़ियों को खेलने का बहुत कम ही मौका मिलता है। लेकिन जिन भी खिलाड़ीयों को मौका मिलता है तो वो बेहतर करने की सोचते हैं। टीमों को भी उनके टैलेंट पर काफी भरोसा रहता है। ऐसे ही कुछ भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी इस बार यानी आईपीएल 2025 में होंगे। तो ऐसे में आइए जानते हैं उन 3 अनकैप्ड खिलाड़ी पर होगी सबकी नजर, डेब्यू में मचाएंगे धमाल:

ये 3 अनकैप्ड खिलाड़ी जो IPL डेब्यू में मचाएंगे धमाल:

विप्रज निगम

उत्तर प्रदेश के लेग स्पिनर विप्रज निगम ने काफी कम समय में बढ़िया प्रदर्शन कर अलग पहचान बनाई है। विप्रज को राशिद खान से प्रेरित माना जाता है। विप्रज ने लखनऊ फाल्कन्स के लिए UPT20 लीग में 11 पारियों में 11.15 की स्ट्राइक रेट और 7.45 की इकॉनमी से 20 विकेट लिए थे।

बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ही विप्रज को यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने का मौका मिला जहां निचलेक्रम पर विप्रज ने अपनी बल्लेबाजी से लोगों को काफी प्रभावित किया था। इस साल मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने विप्रज को अपनी टीम में शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए विप्रज आगामी सीजन में प्रभावी प्लेयर साबित हो सकते हैं।

सूर्यांश शेडगे

मुंबई की टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सूर्यांश शेडगे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना टैलेंट लगातार दिखाया था। सूर्यांश ने विदर्भ के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में नाबाद 12 गेंदों में 36 रनों की पारी और मध्य प्रदेश के खिलाफ फाइनल में नाबाद 15 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली थी।

मीडियम पेस गेंदबाजी करने वाले सूर्यांश निचलेक्रम पर बड़े हिट लगाना जानते हैं। पंजाब किंग्स ने इस बार अपनी टीम में सूर्यांश को शामिल किया है। सूर्यांश के कप्तान यानी पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को उनपर काफी भरोसा है। सूर्यांश को अगर मौका मिला तो वह अपने दम पर पंजाब किंग्स को कुछ मैच जीता भी सकते हैं।

रॉबिन मिंज

रॉबिन मिंज जिन्हें झारखंड का क्रिस गेल कहा जाता है। विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज को पिछले सीजन ही आईपीएल का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन बाइक से एक्सीडेंट होने के कारण रॉबिन मिंज को सीजन मिस करना पड़ा था।

इस बार मुंबई इंडियंस ने रॉबिन मिंज अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। रॉबिन मिंज का इस साल आईपीएल डेब्यू करना लगभग तय माना जा रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम रॉबिन मिंज के ऊपर काफी भरोसा दिखा रही है। मुंबई इंडियंस रॉबिन मिंज को फिनिशर की भूमिका दे सकती है। रॉबिन मिंज बड़े बड़े हिट्स लगाना जानते हैं। आईपीएल का ये सीजन रॉबिन मिंज के लिए उनका करियर बदलने वाला सीजन हो सकता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story