IPL 2025 DC vs MI Karun Nair vs Bumrah: बुमराह या करुण किसकी थी गलती? फैंस ने बताया कौन था विवाद का जिम्मेदार

IPL 2025 DC vs MI Karun Nair vs Bumrah: दिल्ली और मुंबई के मैच में करुण नायर और जसप्रीत बुमराह के बीच विवाद देखने को मिला।

Anupma Raj
Published on: 14 April 2025 4:45 PM IST
IPL 2025 DC vs MI Karun Nair vs Bumrah: बुमराह या करुण किसकी थी गलती? फैंस ने बताया कौन था विवाद का जिम्मेदार
X

Karun Nair vs Jasprit Bumrah (Credit: Social Media)

IPL 2025 DC vs MI Karun Nair vs Jasprit Bumrah Fight: आमतौर पर क्रिकेट के दुनिया में कई बार कुछ खिलाड़ियों को अक्सर लड़ते हुए देखा जाता है। लेकिन कुछ खिलाड़ी ज्यादातर शांत ही रहते हैं। वहीं IPL 2025 में कई कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिला है। जिसमें हाल ही में करुण नायर और जसप्रीत बुमराह के बीच विवाद देखने को मिला।

ज्यादातर जसप्रीत बुमराह विवादों से दूर ही रहते हैं। लेकिन दिल्ली और मुंबई के मैच के उन्हें करुण नायर से उलझते हुए देखा गया। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं विस्तार से:


जसप्रीत बुमराह या करुण नायर किसकी थी गलती (IPL 2025 DC vs MI Karun Nair vs Jasprit Bumrah Fight):

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में बुमराह और करुण के बीच थोड़ी सी बहस देखने को मिली। मैच के दौरान करुण और बुमराह के बीच एक हल्की झड़प हुई थी।

बता दें कि, एक रन दौड़ते समय करुण का बुमराह से शरीर टकरा गया, जिस पर बुमराह ने काफी नाराजगी जताई। हालांकि करुण ने तुरंत ही बुमराह से माफी मांगी, लेकिन बुमराह ने उनका स्पष्टीकरण स्वीकार नहीं किया।

जिसके बाद करुण बाद में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या के पास जाकर भी स्थिति समझाते हुए दिखे। वहीं इस पर मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) काफी मजे लेते हुए दिखें।

वहीं सोशल मीडिया पर फैंस इसे जसप्रीत बुमराह की गलती बता रहे हैं। फैंस का कहना है कि इसमें करुण की नहीं बल्कि बुमराह की गलती है। बुमराह को इतनी छोटी सी चीज को बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए था।

वहीं फैंस करुण नायर की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे की करुण एक दयालु इंसान हैं। बता दें कि इस मैच में करुण नायर ने काफी महत्वपूर्ण और शानदार पारी खेली और फैंस को काफी प्रभावित भी किया। लंबे समय बाद IPL में करुण नायर की कमबैक हुई है जो जोरदार है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story