PBKS vs DC Match: पंजाब और दिल्ली के बीच जयपुर में मुकाबला आज, मैच से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट आदि

PBKS vs DC Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच 66वां मैच खेला जाना है। यह मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में रात 7:30: बजे से शुरू होगा। जबकि मैच के लिए टॉस शाम 7 बजे होगा।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 24 May 2025 4:56 PM IST (Updated on: 24 May 2025 5:07 PM IST)
PBKS vs DC Match
X

 PBKS vs DC Match (Photo: Social Media)

IPL 2025 PBKS vs DC Match: आईपीएल 2025 सीजन में पंजाब किंग्स की टीम पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का कर चुकी है। तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम सीजन अपना आखिरी मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी। ये मुकाबला पंजाब किंग्स के लिए टॉप-2 पर खत्म करने के लिए जीत दर्ज करनी होगी। अभी प्वाइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स 12 मैच खेलने के बाद 17 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 13 मैच में 6 जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

पीबीकेएस-डीसी हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से पंजाब ने 17 और दिल्ली ने 16 मुकाबले जीते हैं। जबकि एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला है।

हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद

आईपीएल 2025 में सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिल रही है। ऐसे में पंजाब और दिल्ली का मैच हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है। आईपीएल में अब तक जयपुर के इस मैदान पर कुल 62 मैच खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 23 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 39 मुकाबले जीते हैं। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी कर सकती है।

जयपुर में आज मौसम

एक्यूवेदर के अनुसार शनिवार को जयपुर में दिन के समय बारिश की 1 प्रतिशत संभावना है। वहीं रात में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में क्रिकेट फैंस सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में मौसम की वजह से मैच खराब होने की चिंता किए बिना आराम से मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।

दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, शशांक सिंह, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

दिल्ली कैपिटल्स- केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान) माधव तिवारी, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान और मुकेश कुमार।

मैच की ड्रीम प्लेइंग इलेवन

विकेटकीपर: जोश इंग्लिस और प्रभसिमरन सिंह।

बल्लेबाज: केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रियांश आर्य और श्रेयस अय्यर।

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल और मार्कस स्टोइनिस।

गेंदबाज: कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

कप्तान: श्रेयस अय्यर, उपकप्तान: केल राहुल।

1 / 3
Your Score0/ 3
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story