×

IPL 2025: खास रिकॉर्ड अपने नाम करने के करीब KKR के कप्तान Ajinkya Rahane

IPL 2025: IPL 2025 का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। 22 मार्च से इस लीग की शुरुआत होगी। IPL 2025 का पहला मैच KKR और RCB के बीच होगा।

Anupma Raj
Published on: 16 March 2025 9:00 AM IST (Updated on: 16 March 2025 9:26 AM IST)
IPL 2025: खास रिकॉर्ड अपने नाम करने के करीब KKR के कप्तान Ajinkya Rahane
X

Ajinkya Rahane (Credit: Social Media)

IPL 2025: IPL 2025 का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। 22 मार्च से इस लीग की शुरुआत होगी। IPL 2025 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए ये मैच महत्वपूर्ण होगा। वहीं IPL 2025 में आरसीबी के खिलाफ मैदान पर उतरते ही कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ये खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

Ajinkya Rahane अपने नाम करेंगे खास रिकॉर्ड

IPL 2025 में भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। KKR ने आईपीएल के 18वें सीजन के लिए टीम का कप्तान अजिंक्य रहाणे को बनाया है। अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी की थी। अब अजिंक्य रहाणे KKR टीम के कप्तान हैं।




आईपीएल 2025 में केकेआर का पहला मैच आरसीबी के साथ होगा और ये मुकाबला अजिंक्य रहाणे के लिए खास होगा। दरअसल अजिंक्य रहाणे आईपीएल में 3 अलग-अलग टीमों के लिए कप्तानी करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि, अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में पहली बार साल 2017 में एक मैच में स्टीव स्मिथ की गैरमौजूदगी में राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स की कप्तानी की थी। फिर

अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2018 मे राजस्थान रॉयल्स में वापसी की थी और फिर से स्टीव स्मिथ पर एक सीजन का प्रतिबंध लगने के बाद अजिंक्य रहाणे ने इस टीम की कप्तान की थी। फिर आईपीएल 2019 में भी अजिंक्य रहाणे ने राजस्थान का नेतृत्व किया था। अब आईपीएल 2025 में अजिंक्य रहाणे केकेआर टीम की कप्तानी करेंगे। बता दें कि, 2024 में केकेआर ने तीसरी बार आईपीएल खिताब जीता। श्रेयस अय्यर कप्तान थे लेकिन अब श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के कप्तान हैं। अब देखना दिलचस्प हुआ कि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर की टीम कैसे प्रदर्शन करती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story