×

IPL 2025: Lucknow में कब और कहां खेला जाएगा मैच, देखें यहां लिस्ट और सभी जानकारी

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। 22 मार्च से IPL की शुरुआत होने जा रहा है। इससे पहले सभी टीमें तैयारियों में लगी हुई हैं।

Anupma Raj
Published on: 10 March 2025 10:33 AM IST
IPL 2025: Lucknow में कब और कहां खेला जाएगा मैच, देखें यहां लिस्ट और सभी जानकारी
X

Lucknow Ekana Stadium (Credit: Social Media)

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। 22 मार्च से IPL की शुरुआत होने जा रहा है। इससे पहले सभी टीमें तैयारियों में लगी हुई हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मुकाबले खेले जाएंगे। लखनऊ के Ekana स्टेडियम में मुकाबले होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं लखनऊ में कब और कहां कहां खेले जाएंगे IPL 2025 के मुकाबले:

कब और कहां कहां खेले जाएंगे IPL 2025 के मुकाबले (IPL 2025 Matches Schedule):

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कुल सात मैच खेले जाएंगे। 1 अप्रैल को Ekana Stadium में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला होगा।


दूसरा मैच 4 अप्रैल को खेला जाएगा, जो लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस होगी। 12 अप्रैल को लखनऊ का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होने वाला है। 14 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला होगा। 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला होगा।

9 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। आखिरी मुकाबला इस स्टेडियम में 18 मई को खेला जाएगा, जो लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला छोड़कर, सभी मुकाबले जो हैं भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे।

बता दें कि, लखनऊ सुपर जायंट्स की इस बार कुछ बदलाव नजर आएंगे क्योंकि इस टीम का कप्तान भी बदल गया है। दरअसल मेगा ऑक्शन ने लखनऊ की टीम ने केएल राहुल को रिलीज कर दिया है। केएल राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। जो IPL 2025 में दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी करते भी नजर आ सकते हैं। वहीं लखनऊ की टीम ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा है। जो अब तक सबसे महंगे प्लेयर भी बन चुके हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान भी ऋषभ पंत ही हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story