IPL 2025 Mega Auction: RCB के लिए खेलेंगे KL Rahul, मेगा ऑक्शन से पहले खुद किया खुलासा

IPL 2025 KL Rahul RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले ही कई तरह की अटकलें सामने आ रही हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 15 Sep 2024 8:29 AM GMT
KL Rahul, IPL 2025, KL Rahul RCB, IPL, Sports, Cricket
X

KL Rahul, IPL 2025, KL Rahul RCB, IPL, Sports, Cricket 

IPL 2025 KL Rahul RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले ही कई तरह की अटकलें सामने आ रही हैं। जिनमें लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को लेकर सामने आई है। बता दें कि, KL Rahul IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

IPL 2025 में RCB के लिए खेलेंगे KL Rahul

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेल सकते हैं। दरअसल आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले टीमें कई खिलाड़ियों को रिलीज करने वाली हैं। इस लिस्ट में कई सारे बड़े नाम शामिल हैं। जिनमें लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का नाम शामिल हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, केएल राहुल लखनऊ टीम से बाहर हो सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


दरअसल ऐसी खबरें बाहर इसलिए आ रही हैं क्योंकि हाल ही में केएल राहुल का एक वीडिया सामने आया था, जिसमें उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल होने के सवाल पर जवाब दिया था। सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर यानी X पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिनमें RCB को लेकर KL Rahul से सवाल पूछा गया है। राहुल ने जवाब में कहा कि, 'उम्मीद है कि ऐसा ही हो'।

बता दें कि, KL Rahul के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पिछला आईपीएल सीजन अच्छा नहीं रहा था। इस टीम में हाल ही में जहीर खान शामिल हुए हैं। जहीर के कारण गेंदबाजों को काफी मदद मिलने वाली है। दरअसल मेगा ऑक्शन में जहीर की अहम भूमिका होने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि, टीम राहुल को रिलीज करती है या रिटेन। KL Rahul के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 132 मैच खेले हैं। जिसमें KL Rahul के नाम 4683 रन हैं। इस दौरान उनके नाम 4 शतक और 37 अर्धशतक हैं। राहुल के नाम 132 रन बेस्ट स्कोर रहा है। राहुल ने पिछले सीजन के 14 मैचों में 520 रन बनाए थे।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story