IPL 2025 RCB vs PBKS: बैंगलोर ने पंजाब को 3 विकेट से हराया

IPL 2025 RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 के 37वें मैच में बैंगलोर ने पंजाब को हराकर पॉइंट्स टेबल में अपनी जगह मजबूत कर ली है।

Anupma Raj
Published on: 20 April 2025 7:17 PM IST
IPL 2025 RCB vs PBKS: बैंगलोर ने पंजाब को 3 विकेट से हराया
X

RCB vs PBKS (Credit: Social Media)

IPL 2025 RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला पंजाब किंग्स से हुआ। दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला चंडीगढ़ स्टेडियम में हुआ। जिसे RCB ने जीता। ये जीत RCB के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस मैच में पंजाब की टीम काफी लड़खड़ाती हुई नजर आई।


Royal Challengers Bangalore की शानदार जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ Points Table में RCB की जगह और मजबूत हो गई है। इस मैच में RCB का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

टॉस जीतकर RCB ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।

पंजाब की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने की। दोनों ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन उनके आउट होते ही पंजाब की टीम कुछ ओवर्स तक लड़खड़ाती हुई नजर आई।

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा मिडल ऑर्डर में शशांक सिंह ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बता दें कि दोनों टीमों का पिछला मुकाबला भी एक दूसरे के ही साथ था। जिसमें RCB को PBKS ने हराया था।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी सुयश शर्मा और कृणाल पांड्या ने की। सुयश ने पंजाब के बल्लेबाजों को ज्यादा देर तक क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दिया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अच्छी शुरुआत की। फिल साल्ट और विराट कोहली ने अच्छी पारी खेली। इन दोनों के अलावा Devdutt Padikkal ने भी बेहतरीन पारी खेली।

वहीं पंजाब की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी यूजवेंद्र चहल ने की। चहल ने 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाएं। बंगलौर के लिए ये मुकाबला काफी अहम था। RCB इस जीत के साथ ही टॉप 5 में अपनी जगह मजबूत बना ली है। बंगलौर ने 7 विकेट से इस मैच को जीता। बंगलौर ने 3 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।

Anupma Raj
ABOUT THE AUTHOR

Anupma Raj

Content Writeranupmapriya1@gmail.com

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story