IPL 2025 MI vs RR: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को पूरी तरह हराया

IPL 2025 RR vs MI: आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को बुरी तरह से हरा दिया है।

Anupma Raj
Published on: 1 May 2025 11:08 PM IST
IPL 2025 MI vs RR: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को पूरी तरह हराया
X

MI vs RR (Credit: Social Media)

IPL 2025 RR vs MI Mumbai Indians Beats Rajasthan Royals: आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को बुरी तरह हराया। इस मुकाबले के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के और करीब पहुंच गई है और राजस्थान रॉयल्स के लिए मुसीबत खड़ी कर दी।


Mumbai Indians की शानदार जीत

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को बुरी तरह हरा दिया है। टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनके हित में नहीं गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की।

मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त शुरुआत कर 217 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसे पार कर पाना राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी महंगा रहा। मुंबई की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी Rohit Sharma और Recklton ने किया। दिनों जबरदस्त पारी खेलकर मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

वहीं दोनों ही खिलाड़ियों के आउट हो जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर Suryakumar Yadav और कप्तान Hardik Pandya आएं। इन दोनों खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी टीम को 217 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाया।

वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी कप्तान Riyan Parag और M Teekshana ने की। 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम पूरी तरह लड़खड़ाती हुई नजर आई।

राजस्थान रॉयल्स का टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। कोई भी बल्लेबाज 10 का भी आंकड़ा पार नहीं कर सका। पावरप्ले में ही राजस्थान रॉयल्स ने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। जिसके बाद सारा दवाब मिडिल ऑर्डर पर आ गया। मिडिल ऑर्डर का भी प्रदर्शन बेहद बेकार रहा।

हालांकि कुछ हद तक ध्रुव जुरैल और Jofra Archer ने राजस्थान की पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन आखिरकार ध्रुव भी आउट होकर पवेलियन लौट गए और राजस्थान की जीत की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई। मुंबई इंडियंस के बोलर्स का प्रदर्शन जबरदस्त रहा। मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी Jasprit Bumrah और Trent Boult ने की। राजस्थान ने 10 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story