मिशेल मार्श को भाया लखनऊ का 'बटर चिकन', ऋषभ पंत और अर्जुन तेंदुलकर ने शहर को बताया अपना 'दूसरा घर'

Lucknow News: आईपीएल 2026 के बीच लखनऊ में LSG खिलाड़ियों का फैंस से खास मिलन। कप्तान ऋषभ पंत, मिशेल मार्श और अर्जुन तेंदुलकर ने लखनऊ को बताया अपना दूसरा घर। जेके सीमेंट के विशेष कार्यक्रम की पूरी रिपोर्ट।

Ashutosh Tripathi
Published on: 23 April 2026 8:31 PM IST (Updated on: 23 April 2026 8:33 PM IST)
मिशेल मार्श को भाया लखनऊ का बटर चिकन, ऋषभ पंत और अर्जुन तेंदुलकर ने शहर को बताया अपना दूसरा घर
X

Lucknow News: लखनऊ में आईपीएल 2026 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों ने अपने फैंस से खास जुड़ाव जाहिर किया। टीम के कप्तान ऋषभ पंत, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श, युवा खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर और मुकुल चौधरी ने लखनऊ में एक खास कार्यक्रम के दौरान खुलकर बातचीत की।


खिलाड़ियों ने कहा कि लखनऊ अब उनके लिए दूसरे घरजैसा बन गया है। बातचीत के दौरान मिचेल मार्श ने कहा लखनऊ मुझे दूसरे घर जैसा लगता है। मैं हर साल यहां कुछ महीने बिताता हूं। यहां की शांति मुझे अपने घर की याद दिलाती है। यहां का बटर चिकन मेरा पसंदीदा है और यहां यह बहुत अच्छा मिलता है।


उन्होंने आगे कहा कि टीम भले ही सीजन की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं कर पाई हो, लेकिन फैंस का समर्थन लगातार मिल रहा है और हम उसके लिए आभारी हैं। यहां के लोग शानदार हैं, वे टीम से बहुत प्यार करते हैं और हम उनके लिए जीत हासिल करना चाहते हैं। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियों, टीम के माहौल और आगामी मैचों को लेकर भी चर्चा की। युवा खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर और मुकुल चौधरी ने इसे अपने करियर के लिए अहम अनुभव बताया, वहीं ऋषभ पंत ने टीम में सकारात्मक माहौल और बेहतर प्रदर्शन के लिए फोकस बनाए रखने की बात कही।

जेके सीमेंट ने किया विशेष आयोजन

इस अवसर पर जेके सीमेंट ने एक खास मीट एंड ग्रीट का आयोजन किया, जिसमें कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और पार्टनर नेटवर्क मौजूद रहे। कंपनी के बिजनेस हेड अनुज खंडेलवाल और ग्रुप प्रेसिडेंट सेल्स एंड मार्केटिंग पुष्प राज सिंह ने भी अपने विचार साझा किए। कंपनी ने इस आयोजन के जरिए लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने और पार्टनर्स को खिलाड़ियों से सीधे जुड़ने का अवसर देने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों के साथ फोटो सेशन और सवाल-जवाब का दौर भी चला।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

Chief Photojournalist Mail ID - tripathiashutosh88@gmail.comtripathiashutosh88@gmail.com

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story