‘दुनिया हिला देंगे...’, MI में आते ही अर्शदीप सिंह का बड़ा ऐलान! फैंस को दिया खास संदेश

Arshdeep Singh Message : अर्शदीप सिंह ने मुंबई इंडियंस टीम में शामिल होते ही बड़ा ऐलान कर दिया है। जानिए उन्होंने अपने वीडियो मैसेज में क्या कहा?

Sawan Gupta
Published on: 11 Nov 2026 1:56 PM IST
Arshdeep Singh Message
X

Image Source – Social Media

Arshdeep Singh Message : पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अगले आईपीएल (IPL 2027) सीजन से नई टीम में नजर आएंगे। उन्हें पंजाब ने मुंबई इंडियंस (MI) के साथ ट्रेड कर लिया है। हार्दिक पांड्या पंजाब की टीम में गए हैं, जबकि अर्शदीप अब MI के लिए खेलते नजर आएंगे। मुंबई की टीम में जाने के बाद अर्शदीप ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने MI फैंस को खास संदेश दिया है।

MI और PBKS के बीच ट्रेड डील फाइनल होने के बाद अर्शदीप सिंह ने एक खास वीडियो मैसेज जारी किया। उन्होंने अपने इस वीडियो मैसेज में कहा “MI पलटन, दुनिया हिला देंगे।‘

हार्दिक पांड्या की जगह MI में आए अर्शदीप

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुई इस ट्रेड डील में दोनों टीमों ने बड़े खिलाड़ी बदले हैं। हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे, जबकि अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आएंगे।

अर्शदीप के आने से मुंबई को बाएं हाथ का अनुभवी तेज गेंदबाज मिलेगा। वह नई गेंद से विकेट निकालने के साथ डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में जसप्रीत बुमराह के साथ उनकी जोड़ी मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती प्रदान कर सकती है।

IPL में कैसा रहा है अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन?

अर्शदीप सिंह ने IPL में अपना डेब्यू 2019 में पंजाब किंग्स के लिए किया था। आठ सीजन तक इस फ्रेंचाइजी के साथ खेलने के बाद वह अब मुंबई इंडियंस का रुख कर रहे हैं।

अर्शदीप सिंह ने आईपीए में अभी तक कुल मिलाकर 96 मैच खेले हैं और इस दौरान 111 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने IPL 2025 में 21 विकेट और IPL 2026 में 14 विकेट हासिल किए थे। वह पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने पंजाब के लिए कुल मिलाकर 96 मैच खेले और इस दौरान 111 विकेट चटकाए।

उनका अनुभव मुंबई के लिए अहम साबित हो सकता है, खासकर उन मुकाबलों में जहां टीम को शुरुआती विकेट और अंतिम ओवरों में सटीक गेंदबाजी की जरूरत होगी।

IPL 2027 में दिखेगा अर्शदीप का नया अंदाज!

मुंबई इंडियंस पांच बार IPL का खिताब जीत चुकी है और टीम आगामी सीजन में एक बार फिर मजबूत वापसी करना चाहेगी। हार्दिक पांड्या के जाने के बाद अर्शदीप पर गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने की जिम्मेदारी होगी।

हालांकि, केवल ट्रेड से टीम की सफलता तय नहीं होगी। अर्शदीप को मुंबई की टीम में अपनी भूमिका के अनुसार प्रदर्शन करना होगा और अन्य गेंदबाजों के साथ तालमेल बैठाना होगा।

फिलहाल उनके पहले संदेश ने मुंबई के समर्थकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि ‘दुनिया हिला देंगे’ का यह जोश IPL 2027 में मैदान पर कितने विकेटों और जीत में बदलता है।

Sawan Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Sawan Gupta

Mail ID - sawangupta.30@gmail.cominfo@newstrack.com

सावन गुप्ता 10 साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता में हैं। स्पोर्ट्स, मनोरंजन, पॉलिटिक्स और क्राइम से संबंधित खबरों में उनकी विशेष रुचि है। सावन ने पत्रकारिता में एडवांस डिप्लोमा किया है और वे कई अग्रणी समाचार संस्थानों में काम कर चुके हैं।

Next Story