TRENDING TAGS :
श्रेयस अय्यर की कप्तानी जाएगी? टीम में होने जा रही धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री! डील लगभग फाइनल
IPL Trade : आईपीएल के अगले सीजन के ऑक्शन से पहले MI और PBKS के बीच बड़ी ट्रेड डील लगभग फाइनल हो गई है. ऐसे में सवाल है कि इस डील के बाद क्या कप्तानी में भी कोई बदलाव होगा?
Image Source – Social Media
IPL Trade 2027 : आईपीएल 2027 (IPL) के ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की ट्रेड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच एक हाई-प्रोफाइल ट्रेड डील लगभग फाइनल हो गई है। इसके तहत स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या पंजाब में शामिल हो सकते हैं, जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आ सकते हैं। खबरों के मुताबिक दोनों की ट्रेड डील लगभग पक्की हो गई है और केवल औपचारिकता पूरी करना बाकी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में आने के बाद क्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा मंडराएगा? हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस अय्यर ही पंजाब किंग्स की कप्तानी करते रहेंगे और हार्दिक टीम में बतौर ऑलराउंडर खेलेंगे।
हार्दिक और अर्शदीप की ट्रेड डील लगभग फाइनल
हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील में पहले थोड़ी अड़चन आई थी। कहा जा रहा है कि पांड्या ने पंजाब किंग्स में जाने का फैसला करने को लेकर थोड़ा समय मांगा था। रिपोर्ट के मुताबिक अब हार्दिक पांड्या इस ट्रेड डील के लिए राजी हो गए हैं। एक बार खिलाड़ियों की रजामंदी मिल गई और पैसों को लेकर सहमति बन गई तो फिर यह ट्रेड डील पक्की हो जाएगी। इसके बाद हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स और अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की टीम में चले जाएंगे।
PBKS को पहले IPL टाइटल का है इंतज़ार
हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स टीम में जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल कप्तानी को लेकर रहेगा। अभी श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने आईपीएल 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। टीम ने उस सीजन फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इसके बाद अगले सीजन टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। टीम ने 2026 के सीजन में शुरुआत में लगातार मुकाबले जीते लेकिन उसके बाद आखिर में खराब प्रदर्शन के कारण प्लेऑफ में जगह गंवा दी थी। ऐसे में अय्यर की कप्तानी पर भी सवाल उठे।
क्या अय्यर को हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाएगी PBKS?
पंजाब किंग्स (PBKS) को अभी भी अपने पहले आईपीएल टाइटल का इंतजार है। ऐसे में क्या श्रेयस अय्यर को हटाकर हार्दिक को कप्तानी सौंप दी जाएगी? हार्दिक के पास कप्तानी का काफी अनुभव है। उनकी ही कप्तानी में गुजरात टाइटंस (GT) ने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल का टाइटल अपने नाम कर लिया था। इसके बाद अगले सीजन हार्दिक ने टीम को फाइनल में भी पहुंचाया था। देखने वाली बात होगी कि श्रेयस अय्यर को कप्तान के तौर पर बरकरार रखा जाता है या फिर हार्दिक की कप्तानी की संभावना बन सकती है।
IPL 2027 से पहले दोनों टीमों ने बदली रणनीति
IPL 2027 से पहले दोनों टीमों की नई रणनीति आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम 14 मुकाबलों में सिर्फ चार जीत के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही थी। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने भी सीजन के दूसरे हिस्से में खराब प्रदर्शन के कारण प्लेऑफ में जगह गंवा दी थी। ऐसे में दोनों फ्रेंचाइजी आईपीएल 2027 से पहले अपनी टीमों को मजबूत करने की कोशिश में जुटी हैं। हार्दिक और अर्शदीप की अदला-बदली अगर आधिकारिक रूप से पूरी होती है तो यह आगामी सीजन की सबसे बड़ी ट्रेड डील में से एक होगी। अब देखना होगा कि यह ट्रेड दोनों टीमों के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है।


