TRENDING TAGS :
मुंबई इंडियंस के कप्तान की इस बड़ी टीम में होगी एंट्री? MI में शामिल होगा इंडिया का स्टार गेंदबाज!
IPL Trade News : आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले बड़ी ट्रेड डील हो सकती है। मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी करने वाले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब नई टीम में नजर आ सकते हैं। जबकि MI में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज की एंट्री हो सकती है।
Image Source - Social Media
Hardik Pandya IPL Trade: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले टीमों के बीच बड़ी ट्रेड डील देखने को मिल सकती है। कई टीमों के बीच संभावित ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल भी रही है। इसी कड़ी में चौंकाने वाली खबर मुंबई इंडियंस के खेमे से आ रही है। इस तरह की खबरें हैं कि पिछले सीजन MI की कप्तानी करने वाले दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) का हिस्सा बन सकते हैं। सबसे बड़ी बात पंजाब की टीम उन्हें तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से ट्रेड कर सकती है।
हार्दिक की कप्तानी में MI रही थी फ्लॉप
हार्दिक पांड्या ने पिछले दो सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम का परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं रहा था। IPL 2026 के सीजन में MI की टीम अंकतालिका में 9वें पायदान पर रही थी। इससे पहले उनके और MI के कुछ खिलाड़ियों के बीच मतभेद की खबरें भी सामने आई थीं। इसी वजह से हार्दिक का MI से जाना तय लग रहा था।
अर्शदीप सिंह के बदले हार्दिक पांड्या का ट्रेड
रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड डील लगभग पक्की हो चुकी है। हालांकि इसके लिए पंजाब किंग्स को दो खिलाड़ियों को MI को देना होगा। इसमें से एक खिलाड़ी तो अर्शदीप सिंह हैं, जो पिछले काफी समय से पंजाब की टीम का हिस्सा थे और उनके लिए कई मैच विनिंग स्पेल डाले थे। वहीं दूसरे खिलाड़ी विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद हो सकते हैं। खास बात यह है कि इस ट्रेड का प्रस्ताव सबसे पहले MI की तरफ से ही आया था।
लंबे समय से PBKS का हिस्सा थे अर्शदीप
PBKS ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले अर्शदीप सिंह को रिलीज कर दिया था लेकिन ऑक्शन के दौरान राइट टू मैच कार्ड का प्रयोग करते हुए उन्हें वापस अपने दल में शामिल कर लिया था। उस वक्त उन्हें 18 करोड़ में PBKS ने अपने पास रखा था। वहीं हार्दिक की अगर बात करें तो किसी ने भी उनके PBKS में जाने की उम्मीद नहीं की थी। उनका नाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ जरूर जोड़ा जा रहा था लेकिन अब अचानक उनके PBKS में जाने की खबरें सामने आ रही हैं।
आपको बता दें कि पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय किया था। अब देखने वाली बात होगी कि हार्दिक के आने के बाद उनको कप्तानी से हटाया जाता है या फिर बरकरार रखा जाता है।


