आयरलैंड ने पाकिस्तान को हराया! बाबर आज़म की जैसी दिखने वाली खिलाड़ी भी नहीं बचा पाई टीम की लाज, 11 रन से मिली हार

Ireland women vs Pakistan women: आयरलैंड ने पाकिस्तान को 11 रन से हराया! बाबर आज़म की जैसी दिखने वाली खिलाड़ी गुल फिरोजा भी टीम की हार नहीं टाल पाई। पढ़ें इस रोमांचक मैच के बारे में और जानें कैसे आयरलैंड ने पाकिस्तान को हराया।

Harsh Sharma
Published on: 7 Aug 2025 11:09 AM IST
Babar Azam and gul firoza
X

Babar Azam and gul firoza

Ireland women vs Pakistan women: पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आपने उनकी हमशक्ल महिला क्रिकेटर को देखा है? जी हां, पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज गुल फिरोजा का लुक और बैटिंग स्टाइल बहुत हद तक बाबर आजम से मिलता है। पाकिस्तानी फैंस का मानना है कि गुल फिरोजा का अंदाज बिलकुल बाबर जैसा है। हालांकि, बाबर आजम जैसी दिखने वाली ये बल्लेबाज पाकिस्तान को आयरलैंड के खिलाफ हार से नहीं बचा पाई, और उनकी टीम को मैच में निराशा का सामना करना पड़ा।

आयरलैंड की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम इन दिनों आयरलैंड के दौरे पर है, जहां तीन मैचों की T20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच 6 अगस्त को खेला गया। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन पाकिस्तान की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड की पूरी टीम को 19.4 ओवर में ही समेट दिया। आयरलैंड ने 142 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन एमी हंटर ने बनाए, जिन्होंने 37 रन बनाए। वहीं, ओरला प्रेंडरगास्ट ने 29 रन बनाये। पाकिस्तान की फातिमा सना ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट झटके।

पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच अंतर समझें

पाकिस्तान के सामने 143 रन का लक्ष्य था। महिला क्रिकेट में आयरलैंड के मुकाबले पाकिस्तान का कद बड़ा माना जाता है। दोनों टीमों की ICC T20 रैंकिंग से भी फर्क साफ होता है, जहां पाकिस्तान 8वें नंबर पर है जबकि आयरलैंड 9वें नंबर पर है। लेकिन जब बात रन चेज़ की आई, तो तस्वीर कुछ और ही नजर आई।

बाबर आजम की हमशक्ल भी पाकिस्तान को नहीं बचा पाई

पाकिस्तान की ओर से ओपनिंग करने के लिए बाबर आजम की हमशक्ल कही जाने वाली गुल फिरोजा और मुनीबा अली उतरीं। मगर दोनों का साथ ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। मुनीबा अली 5 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद गुल फिरोजा को सिद्रा अमीन का साथ मिला, लेकिन यह साझेदारी भी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। गुल फिरोजा भी 5 रन बनाकर आउट हो गईं।

पाकिस्तान की पूरी टीम लड़खड़ा गई

पाकिस्तान की महिला टीम, जिसके पास आयरलैंड से ज्यादा इंटरनेशनल अनुभव था, कोई भी खिलाड़ी 30 रन की सीमा तक नहीं पहुंच सकी। नतीजा यह हुआ कि पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर खेलकर भी सिर्फ 131 रन बना सकी, जबकि आयरलैंड ने 143 रन का लक्ष्य हासिल किया और 11 रन से यह मुकाबला जीत लिया। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच आयरलैंड की ओरला प्रेंडरगास्ट बनीं, जिन्होंने बल्ले से 29 रन बनाने के साथ-साथ गेंद से भी पाकिस्तान के 3 विकेट लिए। पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच यह पहला T20 मैच था। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 15 T20 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 10 मैचों में पाकिस्तान को जीत मिली है, जबकि 5 बार आयरलैंड ने जीत दर्ज की है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Content Writer Mail ID - harsha4avan@gmail.comharsha4avan@gmail.com

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story