TRENDING TAGS :
भारत जैसी टीम को आखरी बॉल तक ले जाना हमारे लिए गर्व की बात, मैच हारने के बाद बोले जापान के कप्तान
भारत और जापान के बीच हुए मैच में भारत ने दो रन से जापान को हराया। जापान के कप्तान का कहना है कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि उन्होंने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम को आखिरी गेंद तक चुनौती दी।
भारत और जापान के बीच हुए मुकाबले में बारिश के कारण मैच को 5-5 ओवर तक सीमित रखने का फैसला किया गया, जहां टीम इंडिया ने 5 ओवर में 32 रन बनाए। इसके जवाब में जापान की टीम 5 ओवर में मात्र 30 रन बना पाई और दो रन से मैच गंवाना पड़ा लेकिन टीम के कप्तान केंडल काडोवाकी फ्लेमिंग अपने खिलाड़ियों की प्रदर्शन से काफी खुश है।
उन्होंने भारत जैसी टीम के खिलाफ जिस तरह का खेल दिखाया, उन्होंने अपनी टीम की जमकर तारीफ की। यह मुकाबला दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष पर आयोजित किया गया था।
भारत जैसी टीम से हारने पर जापान को है गर्व
टीम इंडिया के हाथों इस करीबी मुकाबले में हारने के बाद जापान के कप्तान कैंडल कारडोनवा फ्लेमिंग ने कहा कि 'अपने पहले पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को कडी़ टक्कर देने के बाद उनकी टीम में काफी जोश था। हालांकि जब मैच इतना करीब हो जाता है तो हार को पचाना वास्तव में थोड़ा मुश्किल होता है और हमारी टीम में भावनाएं काफी करीब होती है, लेकिन यह भी एक सच है कि हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम को खेल के आखिरी गेंद तक टक्कर दे पाएंगे। हमारे लिए वाकई में ये गर्व वाली बात है'।
जापान के कप्तान ने की भारतीय गेंदबाजों की तारीफ
भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करते हुए जापान के कप्तान केंडल काडोवाकी फ्लेमिंग ने कहा कि 'हमें यह पहले से पता था कि अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई के खिलाफ खेलना आसान नहीं होगा, लेकिन जब आपको 6.5 रन प्रति ओवर की जरूरत होती है तो दिमाग अलग-अलग संभावनाओं के बारे में सोचने लगता है। इसलिए मुझे सिर्फ टीम पर नहीं बल्कि पूरे क्रिकेट समुदाय पर गर्व है'। पांच ओवर के इस खेल में लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्लेमिंग जापान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 12 गेंद पर 12 रन बनाए।


