TRENDING TAGS :
अभिषेक से शादी, गिल के साथ डेट और श्रेयस अय्यर के साथ...., अनाया बांगर ने बताई अपनी दिली इच्छा
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने रैपिड फायर राउंड के दौरान अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को लेकर अपनी दिली इच्छा जाहिर की है।
भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर अपने फैशन को लेकर सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में छाई रहती है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा जहां रैपिड फायर राउंड के दौरान अनाया शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे भारतीय क्रिकेटर को लेकर सवाल का जवाब देती है। इस दौरान जब उनसे पूछा जाता है कि इन तीनों क्रिकेटर में से किसके साथ वो किल, मैरी और हुकअप का विकल्प चुनेंगी तो अनाया बांगर ने बेहद ही चौंकाने वाला जवाब दिया।
वायरल हुआ अनाया बांगर का ये वीडियो
एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अनाया बांगर से जब यह पूछा गया कि वो शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर में से किन खिलाड़ियों के साथ किल, मैरी और हुकअप में से एक-एक विकल्प चुनेंगी। थोड़ी दुविधा में पड़ने के बाद अनाया ने बड़ी समझदारी से चुनाव किया। अनाया ने श्रेयस अय्यर को किल, अभिषेक शर्मा को मैरी और शुभमन गिल को हुकअप के लिए चुना। अनाया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे यह साफ पता चल रहा है कि वह क्रिकेट के दो बड़े नाम शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को काफी ज्यादा पसंद करती हैं।
सर्जरी के बाद क्रिकेट में लौट रही अनाया
कुछ समय पहले ही अनाया बांगर ने जेंडर अफर्मिंग सर्जरी कराई है। इससे पहले उनका नाम आर्यन था। सर्जरी से पहले जब वह आर्यन थे तो वह मुंबई के लिए मेंस एज ग्रुप क्रिकेट खेल चुके थे। अब 2022 में सफल रूप से जेंडर बदलवाने के बाद अनाया बांगर ने फिर से क्रिकेट करियर शुरू करने का फैसला लिया है। अब वह ऑस्ट्रेलिया जाने की प्लानिंग कर रही है।
हाल ही में बीसीसीआई से अनाया बांगर ने अपील की थी कि ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिला क्रिकेट में भाग लेने की अनुमति देने पर विचार करें, जैसा कि ऑस्ट्रेलिया में होता है। ऐसे भी उम्मीद जाहिर की जा रही है कि अगले सीजन से महिला बिग बैश लीग में ट्रांसजेंडर प्लेयर के तौर पर अनया शामिल हो सकती है।


