क्रुणाल पांड्या बने टीम इंडिया के नए कप्तान, भुवनेश्वर कुमार के जाते हांगकांग सिक्सेेस में मिली बड़ी

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुने जाने के बाद भुवनेश्वर कुमार हांगकांग सिक्सेस 2026 से बाहर हो गए हैं। अब क्रुणाल पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया गया है।

kalpkalal
Published on: 17 Oct 2026 5:00 PM IST
क्रुणाल पांड्या बने टीम इंडिया के नए कप्तान, भुवनेश्वर कुमार के जाते हांगकांग सिक्सेेस में मिली बड़ी
X

मौजूदा समय में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसके बाद भारत को न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर निकलना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार चुने गए हैं। इसी कारण वह आगे हांगकांग सिक्सेस 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनकी जगह अब टीम में कप्तान की जिम्मेदारी क्रुणाल पांड्या को सौंपी गई है। साथ ही साथ टीम मैनेजमेंट ने भुवनेश्वर कुमार के रिप्लेसमेंट का भी आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है, जो आगे के टूर्नामेंट में टीम के साथ जुड़ेंगे।

क्रुणाल पांड्या बने टीम इंडिया के नए कप्तान

भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या यह दोनों ही बड़े खिलाड़ी हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा है, लेकिन अचानक न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार के नाम का ऐलान हर किसी के लिए चौंकाने वाला था, जिन्होंने 4 साल बाद टीम इंडिया में कमबैक किया है। एक तरफ न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। वही हांगकांग सिक्सेस 30 अक्टूबर से शुरू होगा। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार का इस टूर्नामेंट से बाहर होना तय था। अब हांगकांग क्रिकेट की ओर से आधिकारिक रूप से क्रुणाल पांड्या को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है।

कप्तानी मिलने के बाद क्रुणाल ने कहा कि 'टीम हांगकांग के शानदार लोगों को मेरा हेलो, मैं टीम इंडिया का कप्तान क्रुणाल पांड्या, 12 टीमें तीन दिनों के टूर्नामेंट में एक ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होगी। हम यह ट्रॉफी जीतने के लिए आ रहे हैं। 6 ओवर के मैच होंगे, आईए और हमें देखिए'।

भुवनेश्वर कुमार के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

हॉन्ग कोंग क्रिकेट ने भुवनेश्वर कुमार के बाहर होते ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। भुवी की जगह टीम में 34 वर्षीय तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को शामिल किया गया है, जिनके पास 9 आईपीएल मैचों का अनुभव है। इस दौरान कुलवंत के नाम 6 विकेट है। मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत ने अपने टी20 करियर के 27 मैच में 27 विकेट लिए हैं, जिनके पास आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस जैसी सफल टीमों के साथ खेलने का अनुभव है।

हांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड

क्रुणाल पांड्या (c), नीतीश राणा, शशांक सिंह, टी नटराजन, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल त्रिपाठी और राहुल तेवतिया।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story